रेलवे भर्ती: 10वीं पास के लिए 4000 से अधिक अप्रेंटिस पद उपलब्ध

इंदौर 

किया है. यह भर्ती प्रक्रिया उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका माना जा रहा है जो रेलवे में करियर बनाना चाहते है और लंबे समय से किसी बड़ी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं. खास बात यह है कि इन पदों पर आवेदन के लिए किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी. बल्कि चयन 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर किया जाएगा. ऐसे में मेरिट मजबूत होने पर चयन की संभावना भी बढ़ जाएगी. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर 2025 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.  

किस जोन में कितनी वैकेंसी?

आरआरसी नॉर्दन रेलवे की ओर से कुल 4116 पदों की वैकेंसी जारी की गई है. इनमें लखनऊ जोन में 1397 पद, दिल्ली में 1137 पद, फिरोजपुर में 632 पद, अंबाला में 934 पद और मुरादाबाद में 16 पद निकाले गए हैं. इन पदों के तहत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और कारपेंटर समेत कई ट्रेड में अप्रेंटिस की भर्ती होगी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास होना चाहिए. इसके अलावा NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट जरूरी है. वहीं आवेदक की उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा इस भर्ती में आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

कैसे करें आवेदन?

    रेलवे भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट rrcnr.org पर जाए.

    इसके बाद होमपेज पर RRC Railway Apprentice Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें

    अब मोबाइल और ईमेल पर लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें.

    इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें

    वहीं लास्ट में इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करानी होगी. वहीं एससी,एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं जमा करनी होगी.

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?

अप्रेंटिस के इन सभी पदों के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं होगी. चयन प्रक्रिया दसवीं में प्राप्त अंकों और आईटीआई के आधार पर मेरिट सूची के तहत होगी. वहीं इसके बाद डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा और फिर मेडिकल टेस्ट के बाद सेलेक्शन किया जाएगा.

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति