NEET PG 2025 राउंड-1: 26,889 सीटें अलॉट, टॉपर की पसंद पर दिखी कड़ी प्रतिस्पर्धा

 नई दिल्ली

एमसीसी यानी मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट पीजी फर्स्ट राउंड काउंसलिंग का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसलिंग में हिस्सा ले रहे अभ्यर्थी mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें सीट अलॉट हुई है या नहीं। राउंड 1 में कुल 26,889 अभ्यर्थियों को पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल व डेंटल सीट अलॉट की गई है। इस साल 2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने नीट पीजी एग्जाम दिया था, जिनमें से करीब 1,28,116 क्वालिफाई हुए। एमसीसी सरकारी, डीम्ड और प्राइवेट मेडिकल इंस्टीट्यूशन में 50 परसेंट ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों पर एडमिशन कराता है। जिन कैंडिडेट्स को पहले राउंड में सीटें अलॉट हुई हैं, उन्हें 21 नवंबर से 27 नवंबर, 2025 के बीच अपने अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

नीट पीजी के पहले 10 रैंक होल्डर्स में से 9 ने जनरल मेडिसिन ब्रांच को चुका है। सिर्फ एक रेडियोलॉजी को चुना है।

टॉप 100 रैंक होल्डर्स – कितनों ने कौन सी ब्रांच चुनी

एमडी जनरल मेडिसिन 46

एमडी रेडियो-डायग्नोसिस (रेडियोलॉजी) 41

एमडी डर्मेटोलॉजी (डर्म., वेनेरोलॉजी, लेप्रोसी) 4

एमडी एमएस ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी 3

एमएस जनरल सर्जरी 3

एमएस ऑर्थोपेडिक्स 1

एमडी पीडियाट्रिक्स 1

एमडी न्यूक्लियर मेडिसिन 1

राउंड 1 रिपोर्टिंग प्रोसेस

जिन कैंडिडेट्स को प्रोविजनल राउंड 1 लिस्ट में सीटें अलॉट हुई हैं, उन्हें तय तारीखों के अंदर अपने-अपने इंस्टीट्यूशन में रिपोर्टिंग औपरचारिकताएं पूरी करनी होंगी। उन्हें एमसीसी गाइडलाइंस के मुताबिक सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने होंगे। एमसीसी 22 नवंबर को राउंड 1 की फाइनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा। एक बार लिस्ट जारी होने के बाद, जो कैंडिडेट अपने अलॉटमेंट से संतुष्ट हैं, वे अपनी सीट फ़्रीज कर सकते हैं और जॉइनिंग के लिए आगे बढ़ सकते हैं।

राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल

जिन कैंडिडेट को सीट नहीं मिली, जो अपग्रेड करना चाहते हैं या जिन्होंने राउंड 1 में हिस्सा नहीं लिया, वे रजिस्टर कर सकेंगे।

नीट पीजी राउंड 2 की तारीखें:

रजिस्ट्रेशन और पेमेंट: 2 दिसंबर से 7 दिसंबर, 2025

चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 3 दिसंबर से 7 दिसंबर, 2025

सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग: 8 और 9 दिसंबर, 2025

रिजल्ट की घोषणा: 10 दिसंबर, 2025

रिपोर्टिंग और जॉइनिंग: 11 दिसंबर से 18 दिसंबर, 2025

राउंड 2 के रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को दिए गए टाइमलाइन के अंदर अपने अलॉटेड इंस्टिट्यूट में रिपोर्ट करना होगा।

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति