कांग्रेस संगठन विस्तार: 45 जिलाध्यक्षों की सूची जारी, 5 पद खाली

जयपुर

कांग्रेस ने संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत 50 में से 45 जिलाध्यक्षों की नई नियुक्ति कर दी है, जबकि 5 जिलों में नाम का ऐलान अभी बाकी है। नई सूची में 12 मौजूदा विधायकों को जिलाध्यक्ष बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गृह जिले सीकर सहित 8 जिलों में पुराने जिलाध्यक्षों को दोबारा मौका दिया गया है। वहीं, 37 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। ये नियुक्तियां राहुल गांधी के दिशा-निर्देशों के तहत की गई रायशुमारी प्रक्रिया के आधार पर अंतिम रूप से तय की गई हैं, जिसे संगठनात्मक पारदर्शिता और स्थानीय समीकरणों को साधने की रणनीति माना जा रहा है।

कांग्रेस ने 12 जिलों में अपने मौजूदा विधायकों को संगठन की कमान सौंपते हुए जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इनमें अजमेर ग्रामीण से विधायक विकास चौधरी, बांसवाड़ा से अर्जुन सिंह बामणिया, डीडवाना-कुचामन से जाकिर हुसैन गैसावत, धौलपुर से संजय जाटव, जयपुर ग्रामीण वेस्ट से विद्याधर सिंह चौधरी, डूंगरपुर से गणेश घोघरा, झुंझुनूं से रीटा चौधरी, जोधपुर ग्रामीण से गीता बरवड़, करौली से घनश्याम मेहर, सवाई माधोपुर से इंदिरा मीणा, श्रीगंगानगर से रूपिंदर सिंह कुन्नर और चूरू से मनोज मेघवाल शामिल हैं।

                                                                                                                         

 पूरी लिस्ट — कौन नया, कौन रिपीट

अजमेर ग्रामीण – विकास चौधरी (नए)

अजमेर शहरी – राजकुमार जयपाल (नए)

अलवर – प्रकाश गंगावत (नए)

बालोतरा – प्रियंका मेघवाल (नए)

बांसवाड़ा – अर्जुन बामनिया (नए)

बाड़मेर – लक्ष्मणसिंह गोदारा (नए)

ब्यावर – किशोर चौधरी (नए)

भरतपुर – दिनेशसिंह सूपा (रिपीट)

भीलवाड़ा ग्रामीण – रामलाल जाट (नए)

भीलवाड़ा शहरी – शिवराम खटीक (नए)

बीकानेर ग्रामीण – बिशनाराम सियाग (रिपीट)

बीकानेर शहरी – मदनगोपाल मेघवाल (नए)

बूंदी – महावीर मीणा (नए)

चित्तौड़गढ़ – प्रमोदसिंह सिसोदिया (नए)

चूरू – मनोज मेघवाल (नए)

दौसा – रामजीलाल ओड (रिपीट)

डीडवाना-कुचामन – जाकिर हुसैन गैसावत (रिपीट)

डीग – राजीव सिंह (नए)

धौलपुर – संजय कुमार जाटव (नए)

डूंगरपुर – गणेश घोघरा (नए)

हनुमानगढ़ – मनीष मकासर (नए)

जयपुर ग्रामीण ईस्ट – गोपाल मीणा (रिपीट)

जयपुर ग्रामीण वेस्ट – विद्याधर चौधरी (नए)

जैसलमेर – अमरदीन फकीर (नए)

जालौर – रमीला मेघवाल (नए)

झुंझुनूं – रीटा चौधरी (नए)

जोधपुर ग्रामीण – गीता बरवड़ (नए)

जोधपुर शहरी – ओमकार वर्मा (नए)

करौली – घनश्याम मेहर (नए)

खैरथल-तिजारा – बलराम यादव (नए)

कोटा ग्रामीण – भानुप्रताप सिंह (रिपीट)

कोटा शहरी – राखी गौतम (नए)

कोटपूतली-बहरोड़ – इंद्रराज गुर्जर (नए)

नागौर – हनुमानराम बांगड़ा (कार्यकारी को प्रमोशन)

पाली – शिशुपाल सिंह (नए)

फलौदी – मोहम्मद सलीम नागौरी (नए)

सलूंबर – परमानंद मेहता (नए)

सवाई माधोपुर – इंदिरा मीणा (नए)

सीकर – सुनीता गठाला (रिपीट)

सिरोही – लीलाराम गरासिया (नए)

श्रीगंगानगर – रुपिंदर सिंह कुन्नर (नए)

टोंक – सैयद सउद सैदी (नए)

उदयपुर ग्रामीण – रघुवीर मीणा (नए)

उदयपुर शहर फतेह सिंह राठौड़

5 जिलों में पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी

कांग्रेस ने 5 जिलों में पूर्व विधायकों को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। भीलवाड़ा ग्रामीण में पूर्व मंत्री रामलाल जाट, जयपुर ग्रामीण पूर्व में गोपाल मीणा, कोटपूतली–बहरोड़ में इंद्राज गुर्जर, उदयपुर ग्रामीण में रघुवीर मीणा और अजमेर शहर में राजकुमार जयपाल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति