JEE Mains 2026 Registration: जेईई मेन 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नजदीक, फौरन करें अप्लाई

नई दिल्ली 
JEE Main 2026 Registration Last Date: जेईई मेंस 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही बंद हो जाएगी। सत्र 1 के लिए आवदेन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 तय की गई है। अगर आप भी जेईई मेन्स परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं और आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो आप अभी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में हुई गलतियों के सुधार के लिए लिंक 1 व 2 दिसंबर को खुला रहेगा।

जेईई मेन 2026 परीक्षा तिथि-

सेशन 1 (जनवरी 2026):

ऑनलाइन आवेदन: अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे।

परीक्षा की तारीखें: 21 से 30 जनवरी 2026 के बीच।

सेशन 2 (अप्रैल 2026):

ऑनलाइन आवेदन: जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह से शुरू होंगे।

परीक्षा की तारीखें: 01 से 10 अप्रैल 2026 के बीच।
जेईई मेन 2026 परीक्षा पैटर्न-

छात्रों को जेईई मेन 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या फिर jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा। जेईई मेन 2026 में कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे। पेपर में 75 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के 25 प्रश्न होंगे। परीक्षा में कुल अंक 300 होंगे।

जेईई (मेंस), 2026 परीक्षा का आयोजन कुल 13 भाषाओं- इंग्लिश, हिन्दी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू ।
जेईई (मेंस), 2026 सत्र 1 परीक्षा की जानकारी-

सत्र 1 में पेपर 1, पेपर 2A और पेपर 2B का आयोजन किया जाएगा। पेपर 1 बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) और बी.टेक के लिए सीबीटी माध्यम से आयोजित होगा। जिसका आयोजन दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगा।

पेपर 2A में बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch.) परीक्षा का आयोजन होगा, जिसमें पार्ट-3 के अलावा परीक्षा का आयोजन सीबीटी माध्यम से होगा। परीक्षा के लिए दो शिफ्ट आयोजित होंगी। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगा।

पेपर 2B में बैचलर ऑफ प्लानिंग (B.Planning) कोर्स में एडमिशन के लिए होगा। परीक्षा का आयोजन सीबीटी माध्यम से होगा। परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगा।
JEE Mains 2026: जेईई मेन 2026 रजिस्ट्रेशन कैसे करें-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक 'Online Application Form for JEE (Main 2026 Session-1' पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा।

4. अब आप अपना रजिस्ट्रेशन कीजिए और लॉगिन कीजिए।

5. अब अपने आवेदन फॉर्म को भरिए और आवेदन फीस को जमा कीजिए।

6. अब आप फॉर्म को सबमिट कर दीजिए।

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति