AIIMS ने निकाली 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें पात्रता और सैलरी डिटेल्स

AIIMS Recruitment 2025 :एम्स में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान कल्याणी की ओर से सीनियर रेजिडेंट के 172 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई जिसकी अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 है। वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन दिसंबर में आयोजित किया जाएगा। गोरखपुर एम्स में भी नॉन-फैकल्टी के 69 पदों पर निकाली गई है जिसकी भर्ती लास्ट डेट 30 नवंबर 2025 है। आईए जानते है इन सभी भर्तियों की आयु सीमा योग्यता सैलरी और चयन प्रक्रिया के बारें में……………..

Kalyani AIIMS Recruitment 2025
AIIMS jobs 2025

कुल पद: 172

आयु सीमा: उम्मीदवारों का अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित किया गया है।आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।  एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित पद अनुसार MD/MS/DNB/M.Sc./M. biotech/M.Stat. PhD/ MBBS/ DM/ MCh की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपये निर्धारित की गई है। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 15,600 से 39,100 रुपये प्रति महीने होगी। अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

वॉक-इन-इंटरव्यू: सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 26 और 27 दिसंबर, 2025 को सुबह 9 बजे किया जाएगा।

आवेदन की लास्ट डेट : 15 दिसंबर 2025

Gorakhpur AIIMS Recruitment 2025

कुल पद: 69

आयु सीमा: अभ्यर्थी न्यूनतम 18 वर्ष से पद के मुताबिक ऊपरी उम्र 30- 50 वर्ष तक इस भर्ती अभियान में शामिल हो सकते हैं।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एससी (नर्सिंग) डिग्री/ग्रेजुएशन डिग्री/ कॉमर्स ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट/डिप्लोमा मेटेरियल मैनेजमेंट/10+2 साइंस,बैचलर डिग्री/बीएससी ऑपथेलेमिक टेक्निक/बीएससी रेडियोग्राफी/बीएससी रेडियोथेरेपी/बीएससी/10+2 साइंस विषयों के साथ/फार्मेसी में डिप्लोमा/बीएस.सी/10वीं पास अभ्यर्थी पोस्ट के मुताबिक आवेदन कर सकेंगे। कुछ पदों पर बिना अनुभव और मेडिकल डिग्री के भी अप्लाई किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को पद के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी।

आवेदन शुल्क: अनारक्षित (UR) और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के समय 1770 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 1416 रुपये निर्धारित किया गया है।

सैलरी: पोस्टवाइज लेवल 01 से लेकर लेवल 10 तक के मुताबिक अभ्यर्थियों को प्रति माह सैलरी दी जाएगी।

आवेदन की लास्ट डेट : 30 नवंबर 2025

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति