बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती: 2500 से अधिक वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि पास

मुंबई 

बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी (Sarkari Naukri 2025) पाने सुनहरा मौका है।बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस के 2700 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू हो गई है और लास्ट डेट नजदीक है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 1 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते है।ध्यान रहे निर्धारित लास्ट डेट तक आवेदन करना आवश्यक है, उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। आईए जानते है आयु पात्रता और डिटेल्स……….

कुल पद: 2700

पदों का विवरण

    जनरल के लिए 941 पद
    ईडब्ल्यूएस के लिए 258
    ओबीसी के लिए 811
    एसटी के लिए 278
    एससी के लिए 412
    बाकी पद यूपीडब्ल्यूडी के लिए

आयु सीमा: न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम सीमा 28 वर्ष है। आयु की गणना 1 नवंबर 2025 से की जाएगी। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडबल्यूडी कैंडीडेट्स को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन एग्जामिनेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट। चयन ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को इन सभी चरणों में सफल होना आवश्यक है, तभी वे प्रशिक्षण के लिए अंतिम रूप से चयनित होंगे।

आवेदन शुल्क: सामान्य/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 800 रुपये एप्लिकेशन फीस सब्मिट करनी होगी। वहीं पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए यह फीस 400 रुपये तय की गई है। एससी/एसटी कैंडिडेट्स को कोई फीस नहीं देनी होगी

सैलरी : चयनित प्रशिक्षु अपनी 1 वर्ष की नियुक्ति अवधि के दौरान 15,000 स्टाइपेंड प्रति माह वजीफे के पात्र होंगे। प्रशिक्षु किसी अन्य भत्ते या लाभ के पात्र नहीं होंगे।

BOB Vacancy 2025: कैसे करें आवेदन

    सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
    करियर सेक्शन में जाकर “Current Opportunities” के लिंक पर क्लिक करें।
    NATS पोर्टल पर जाएं। NAPS पोर्टल से भी आवेदन किया जा सकता है।
     ‘Candidate User Manual’ पर जाएं।
    अब Get Started पर क्लिक करें और BOB Apprentice में आवेदन करने का लिंक मिलेगा।
    पहले अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट करें फिर पंजीकरण संख्या के जरिए लॉगइन करें।
    अपनी शैक्षिक योग्यता, पता, कैटिगिरी जैसी सभी जानकारी भर दें।
    लेटेस्ट फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें और एप्लिकेशन फीस सब्मिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति