टीम इंडिया को WTC में तगड़ा झटका, पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान की बल्ले-बल्ले

नई दिल्ली
गुवाहटी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली करारी हार का नुकसान भारतीय टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स टेबल में भी भुगतना पड़ा है। भारतीय टीम अब पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 से बाहर हो चुकी है। पाकिस्तान को भारतीय टीम की हार से फायदा हुआ है, जो पांचवें नंबर से चौथे नंबर पर पहुंच गई है। 408 रनों के अंतर से टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट मैच में हार मिली है। इस हार से भारतीय टीम के डब्ल्यूटीसी 2027 फाइनल में प्रवेश करने की उम्मीदों को झटका लगा है। हालांकि, अभी भी भारतीय टीम अपने दम पर फाइनल में प्रवेश कर सकती है।

डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल 2025-27 की बात करें तो भारत अभी तक चौथे स्थान पर था, लेकिन इस हार के बाद टीम चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गई है। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 9 मैचों के बाद 48.150 का रह गया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम का जीत प्रतिशत 50 है, जो चौथे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर श्रीलंका की टीम है, जिसका जीत प्रतिशत 66.67 है। वहीं, दूसरे पायदान पर साउथ अफ्रीका की टीम बरकरार है। इस जीत से पहले साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत 66.67 था, जो अब बढ़कर 75 फीसदी पर पहुंच गया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में ऑस्ट्रेलिया की टीम शीर्ष पर है, जो 100 फीसदी अंक हासिल कर चुकी है। हालांकि, अभी तक एक ही सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने खेली है, जबकि भारतीय टीम तीन सीरीज खेल चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी सीरीज खेल रही है। साउथ अफ्रीका ने दो सीरीज खेल ली हैं, जिनमें एक सीरीज जीती है और एक सीरीज ड्रॉ रही है। इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की इस साइकिल में 36.110 अंकों के साथ छठे नंबर पर है, जबकि सातवें नंबर पर 16.67 फीसदी अंकों के साथ बांग्लादेश की टीम है। वेस्टइंडीज का अभी खाता नहीं खुला है और न्यूजीलैंड ने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति