वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली का रांची में आगमन, 30 नवंबर को धमाकेदार मुकाबला

नई दिल्ली 
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए लंदन से भारत आ चुके हैं। बुधवार को वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची में पहुंचे जहां उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार दिखे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने क्रिकेटर सौरभ तिवारी पहुंचे थे। टेस्ट सीरीज के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मैच 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
 
37 साल के विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ ओडीआई खेल रहे हैं। मंगलवार को वह लंदन से भारत लौटे। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 30 नवंबर को रांची, दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर और तीसरा और आखिरी मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। भारत ने अपना पिछला ओडीआई सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेला था जिसे मेजबान टीम ने 2-1 से जीता था। उस सीरीज के जरिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने करीब 7 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। शुरुआती दोनों वनडे में विराट कोहली खाता तक नहीं खोल पाए थे और वह अपने वनडे करियर में पहली बार लगातार दो पारियों में शून्य पर आउट हुए थे। हालांकि तीसरे मैच में उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मैच विनिंग और अविजीत साझेदारी की थी। रोहित शर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 की करारी हार के बाद अब भारत की कोशिश वनडे सीरीज को जीतने की होगी। सीरीज के पहले मैच के लिए विराट कोहली समेत भारत के कई खिलाड़ी रांची पहुंच चुके हैं। मंगलवार शाम को ही प्रसिद्ध कृष्ण, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा और हर्षित राणा रांची पहुंच गए थे।

रांची की बात करें तो भारत ने यहां पिछले साल फरवरी में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। तब भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। विराट कोहली उस मैच में नहीं खेले थे क्योंकि अपने दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से वह छुट्टी पर थे।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति