श्रद्धालुओं की संख्या थमी, वैष्णो देवी यात्रा सुनी—दिल्ली विस्फोट के बाद हालात बिगड़े

कटड़ा
बीते माह दिल्ली में हुए धमाके का असर अभी भी मां वैष्णो देवी की यात्रा (Mata Vaishno Devi Yatra) पर लगातार बना हुआ है, क्योंकि मां वैष्णो देवी की यात्रा (Maa Vaishno Devi Yatra) में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, बीते दिनों मां वैष्णो देवी का यात्रा रोजाना का आंकड़ा 11000 से 15000 के मध्य बना हुआ था परंतु वर्तमान में यह आंकड़ा गिरकर 9000 से 11000 के मध्य पहुंच गया है।

जिसके कारण आधार शिविर कटड़ा में लगातार श्रद्धालुओं की कमी देखने को मिल रही है। हालांकि, जो भी श्रद्धालु वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

एक ओर जहां श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दिव्य दर्शन आसानी के साथ हो रहे हैं तो दूसरी ओर यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवा के साथ ही बैटरी कार सेवा, रोपवे केवल कार सेवा के साथ घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी आदि की सेवाएं भी लगातार उपलब्ध हो रही हैं और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा लगातार जारी रखे हुए हैं।

मां वैष्णो की यात्रा (Maa Vaishno Devi) में लगातार गिरावट के कारण कटड़ा के बाजार पूरी तरह से वर्तमान में वीरान नजर आ रहे हैं और व्यापारी वर्ग लगातार श्रद्धालुओं का इंतजार कर रहा है। वहीं, जानकारों का मानना है कि आगामी दिसंबर माह के दूसरे पखवाड़े में नव वर्ष के आगमन को लेकर मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिसका नगर का व्यापारी वर्ग फिलहाल बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

बीते 26 नवंबर को करीब 9700 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी, तो वहीं 27 नवंबर यानि कि वीरवार देर शाम 6:00 बजे तक करीब 7000 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे और श्रद्धालुओं का लगातार आना जारी है।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति