हथियारों का बाप ‘ड्रैगनफायर’: दुश्मन ड्रोन को चुटकियों में राख कर देगा यह लेज़र सिस्टम

नई दिल्ली 
रक्षा विशेषज्ञ अक्सर कहते रहते हैं कि भविष्य का युद्ध ड्रोनों का युद्ध होगा। आने वाली किसी भी जंग में ड्रोन सबसे निर्णायक भूमिका निभाएंगे। यही वजह है कि दुनिया का हर बड़ा देश ड्रोन तकनीक के साथ-साथ एंटी-ड्रोन तकनीक पर भी दिन-रात काम कर रहा है। इसी कड़ी में ब्रिटेन ने एक क्रांतिकारी हथियार विकसित कर लिया है जो बड़े-बड़े ड्रोन और छोटी मिसाइलों को पल भर में राख कर सकता है। हम बात कर रहे हैं ब्रिटेन के ड्रैगनफायर (DragonFire) लेजर हथियार की। दावा किया जा रहा है कि इसके सामने 650 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने वाला ड्रोन भी अब सुरक्षित नहीं रहेगा। 

स्कॉटलैंड में सफल परीक्षण के बाद ब्रिटेन ने अपनी रॉयल नेवी के लिए ड्रैगनफायर लेजर डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (LDEW) सिस्टम को तैनात करने का रास्ता साफ कर दिया है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह सिस्टम हाई-स्पीड ड्रोन और छोटी मिसाइलों को बड़े पैमाने पर नष्ट करने में सक्षम है। यह 650 किमी/घंटा (फॉर्मूला-1 कार की टॉप स्पीड से दोगुनी रफ्तार) तक के लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता है और एक किलोमीटर दूर से एक पाउंड के सिक्के जितने छोटे लक्ष्य पर भी सटीक निशाना लगा सकता है।

ताजा परीक्षणों में ड्रैगनफायर ने ब्रिटेन का पहला हाई-पावर लेजर फायर 'लाइन ऑफ साइट से परे' करते हुए ऊंचाई पर उड़ते हाई-स्पीड ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया। जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आकाश में एक पतली नीली किरण चमकती है और कुछ ही सेकंड में लक्ष्य ड्रोन टुकड़ों में बिखरकर धुएं का गोला बन जाता है।

ड्रैगनफायर आखिर है क्या?
ड्रैगनफायर ब्रिटेन की पहली हाई-पावर लेजर डिफेंस सिस्टम है। यह ड्रोन, मिसाइल और अन्य हवाई खतरों को प्रकाश की अत्यधिक केंद्रित किरण से सेकंडों में जला कर राख कर देती है। यह पूरी तरह ब्रिटिश तकनीक से बना है। एक बार फायर करने की लागत मात्र 10 पाउंड (लगभग 1100 रुपये) है, जबकि पारंपरिक एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल की एक यूनिट की कीमत लाखों पाउंड होती है। इसीलिए इसे 'गेम चेंजर' और 'अत्यंत किफायती' हथियार कहा जा रहा है।

इस प्रणाली को पैन-यूरोपीय मिसाइल कंपनी MBDA ने QinetiQ और लियोनार्डो-यूके के साथ मिलकर विकसित किया है। करीब पांच साल के लगातार विकास के बाद अब यह परिपक्व चरण में पहुंच चुकी है। ब्रिटेन ने 2027 से रॉयल नेवी के जहाजों पर इसे तैनात करने के लिए MBDA को 316 मिलियन पाउंड (लगभग 3500 करोड़ रुपये) का ठेका दिया है। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह हाई-पावर लेजर हमारी रॉयल नेवी को नाटो में अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर देगा। यह अत्याधुनिक क्षमता ब्रिटेन और हमारे सहयोगियों की रक्षा को नई ऊंचाई देगी।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति