समय कम, जिम्मेदारियां बेहिसाब… BLO के दर्दनाक सुसाइड नोट में झकझोर देने वाला सच

मुरादाबाद 
यूपी के मुरादाबाद में मतदाता विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) में लगे सहायक अध्यापक के पद पर तैनात बीएलओ सर्वेश सिंह ने फांसी लगाकर जान दी है। सहायक अध्यापक ने मरने से पहले दिल को झकझोर देने वाला तीन पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसने लिखा है कि समय कम है और टार्गेट ज्यादा दिया गया है। पहली बार बीएलओ बना हूं, रात दिन काम कर रहा हूं। इसके बाद भी टार्गेट हासिल नहीं कर पा रहा हूं। रात में दो-तीन घंटे भी सो नहीं पा रहा हूं। इसके कारण टेंशन में हूं।
 
लिखा कि मानसिक दबाव इतना ज्यादा है कि आत्मघाती कदम उठाने जा रहा हूं। अगर समय ज्यादा होता तो टार्गेट पूरा कर लेता। अपनी चार बेटियों को लेकर ऐसी बातें लिखीं जिसे पढ़कर कोई भी रो देगा। पिछले पांच दिनों में यूपी में तीसरे बीएलओ ने जान दी है। इससे पहले फतेहपुर में अपनी शादी से एक दिन पहले लेखपाल रामलाल कोरी ने जान दी। फिर गोंडा में सहायक अध्यापक विपिन यादव ने जहर खाकर मौत को गले लगाया था।

बीएलओ ने लिखा कि जीना तो चाहता हूं लेकिन बहुत बेचैनी, घुटन और डरा हुआ महसूस कर रहा हूं। मेरी चार छोटी बेटियों हैं। दो की तबीयत बहुत दिनों से खराब है। मेरी बेटियां बहुत मासूम हैं, उनका ख्याल रखना। यह भी लिखा कि मेरी पूरी राशि मेरी पत्नी को मिलनी चाहिए, ताकि मेरी बेटियों की परवरिश ठीक से हो सके। मुझे पता है कि मेरे नहीं होने पर उनका जीवन बहुत खराब हो सकता है। लेकिन क्या करूं।

आगे लिखा कि परिवार वालों ने तो मेरा बहुत हौसला बढ़ाया फिर भी काम का दबाव झेल नहीं पा रहा हूं। मुझे माफ कर देना। आगे लिखा कि कहने को बहुत कुछ बाकि है लेकिन समय कम है। मेरी मौत के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। मेरे परिवार को कोई अधिकारी परेशान न करें।

कंपोजिट विद्यालय पर थी तैनाती
सुसाइड करने वाले सहायक अध्यपक सर्वेश सिंह की तैनाती करीब आठ साल से जाहिदपुर कम्पोजिट विद्यालय में थी। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेडी ब्रहमनान निवासी सर्वेश सिंह के भाई प्रमोद कुमार के अनुसार शनिवार की रात किसी समय सर्वेश ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घर वालों ने उनका शव फंदे से लटकता देखा तो कोहराम मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो जेब से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौत के कुछ घंटे बाद आई समय बढ़ाने की सूचना
एसआईआर का कम समय और ज्यादा टार्गेट की बात कहते हुए बीएलओ सर्वेश सिंह ने जान दे दी। उनकी मौत के कुछ घंटे बाद ही एसआईआर का समय बढ़ाने की खबर आ गई। चुनाव आयोग ने यूपी समेत 12 राज्यों में एसआईआर की डेडलाइन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। पहले 4 दिसंबर तक इसे पूरा करना था। अब 12 दिसंबर की नई तारीख दी गई है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति