हिमाचल में गरमाई सियासत: धर्मशाला रैली में BJP का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार पर निशाना साधा

धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा ने गुरुवार को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। भाजपा विधायक दल भी विधानसभा से निकलकर रैली स्थल पहुंचा। ‘राहुल को खुश करने के लिए सुक्खू सरकार अपमान कर रही सनातन को’ – श्रीकांत शर्मा प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार बच्चों को ‘राधे-राधे’ बोलने से रोक रही है और राहुल गांधी को खुश करने के लिए सनातन संस्कृति का अपमान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा— “कांग्रेसियों कान खोलकर सुन लो, हिमाचल BJP का था, है और 2027 में फिर भाजपा का होगा। इस बार मोदी के नेतृत्व में हर बूथ पर कमल खिलेगा।” उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने जनता को धोखा देकर सत्ता हासिल की, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश को दो बार आपदा राहत के लिए बड़ा पैकेज दिया—पहले 5500 करोड़ और हाल ही में 1500 करोड़ का।

भीड़ ने भरी हुंकार, कांग्रेस को ‘झूठी और भ्रष्ट’ बताया
जोरावर स्टेडियम भाजपा समर्थकों से खचाखच भरा रहा। भाजपा नेताओं ने इसे हिमाचल में कांग्रेस की “नकम्मी और भ्रष्ट” सरकार के खिलाफ जनाक्रोश बताया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार लोगों को रैली में आने से रोकने के लिए जगह-जगह नाके लगवा रही है।उन्होंने कहा—“5 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था, अब पशु मित्र और रोगी मित्र भर्ती कर रहे हैं। यह व्यवस्था परिवर्तन नहीं, सत्ता का पतन है।”

‘हिमाचल में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार’ – संजय टंडन
भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि सुक्खू सरकार किसी एक भी वादे पर खरी नहीं उतरी।उन्होंने आरोप लगाया कि— “स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और ट्रेजरी बंद किए जा रहे हैं। लोग बेरोजगार हो रहे हैं। यह देश की सबसे निकम्मी सरकार है।” कांगड़ा से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने भी कहा कि सरकार बुनियादी संस्थान बंद कर रही है, इसलिए इसे हटाना जरूरी है।

28 लाख महिलाओं के 1500-1500 रुपए बकाया: BJP
डॉ. बिंदल ने दावा किया कि सरकार ने 28 लाख महिलाओं के 36 महीनों के 1500-1500 रुपए अब तक नहीं दिए हैं।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों पर भी सरकार का 10 हजार करोड़ का बकाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में सरकार ने हस्तक्षेप किया, तो उसकी जिम्मेदारी भी सरकार की ही होगी।

ABVP पर हुए लाठीचार्ज की निंदा
डॉ. बिंदल ने ABVP कार्यकर्ताओं पर हुए हालिया पुलिस लाठीचार्ज को “लोकतंत्र की हत्या” बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं की आवाज दबा रही है और भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

सुक्खू सरकार हर क्षेत्र में फेल: संजीव कटवाल
भाजपा महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है— प्रदेश कर्ज में डूबा, लीकर पॉलिसी असफल, हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट ठप, आपदा प्रभावित सहायता की राह देखते रहे।

जोरावर स्टेडियम बना पुलिस छावनी
भाजपा के बड़े प्रदर्शन को देखते हुए जोरावर स्टेडियम और विधानसभा परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। जगह-जगह बैरिकेडिंग, कड़ी सुरक्षा प्रदर्शनकारियों को विधानसभा की ओर जाने से रोका गया। रैली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर सहित छह सांसद, श्रीकांत शर्मा और सभी भाजपा विधायक मौजूद रहे।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति