भारतीय रेलवे ने साल 2024-25 के लिए शुरू किया भर्ती अभियान, 1.2 लाख पदों पर मिलेंगी नौकरियां

 नई दिल्ली

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रेलवे में बेहतरीन मौका आया है. भारतीय रेलवे ने साल 2024-25 के लिए 1 लाख 20 हजार 579 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है.  

हर साल रेलवे में लाखों भर्तियां आती हैं. ऐसे में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में बताया कि इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. हर साल रेलवे में लाखों नौकरियां निकलती है. ऐसे में इस साल रेल मंत्री ने इसका लेखा जोखा संसद में पेश किया है. उन्होंने बताया कि पिछले 11 सालों में रेलवे ने युवाओं को 5.08 लाख नौकरियां दी हैं.  

जारी किया नोटिफिकेशन 
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वर्ष 2024 में नौकरी के लिए 10 नोटिफिकेशन जारी किए गए थे. इस दौरान 91, 116 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं, साल 2025 के लिए 7 नोटिफिकेशन जारी किए गए थे जिसके जरिए 38,463 पदों पर नौकरी दी जाएगी. देखा जाए तो सब मिलाकर 1 लाख 20 हजार 579 वैकेंसी के लिए भर्ती जारी है.  

इन पदों पर हो रही हैं भर्ती 
जिन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है उनमें आरपीएफ में सहायक लोको पायलट, तकनीशियन, उप-निरीक्षक, कांस्टेबल, जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल और मेटलर्जिक असिस्टेंट, पैरामेडिकल स्टाफ, NTPC, मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड कैटेगरी और लेवल 1 यानी कि ट्रैक मेंटेनर और असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं.  

पहले से कितनी बढ़ी है रेलवे में नौकरी?
रेल मंत्री ने आगे बताया कि साल 2004 से 2014 के बीच 4 लाख लोगों को रेलवे ने नौकरी दी. हालांकि, साल 2014 से 2025 तक ये आंकड़ा 5.08 लाख पर पहुंच गया. उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि नई सरकार रे आने से नौकरियों का स्तर ऊपर बढ़ा है.   उन्होंने बताया कि रेलवे ने भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है, जो इस प्रक्रिया को आसान बनाएगा. 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति