RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम: एडमिट कार्ड आउट, उम्मीदवार कल से दें परीक्षा

जयपुर

राजस्थान लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा (कॉलेज शिक्षा विभाग) कल 7 दिसंबर से ही होगी। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के फैसले को रद्द कर दिया है। इससे पहले सिंगल बेंच ने 3 दिसंबर को परीक्षा पर रोक लगाई थी। फैसला रद्द होने के बाद आरपीएससी ने भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए। परीक्षा के लिए कुल 92,600 उम्मीदवार पंजीकृत हैं। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 4 दिसंबर को अपलोड किए जाने थे, लेकिन एकलपीठ की ओर से रोक लगा दिए जाने के बाद आरपीएससी ने इन्हें रोक दिया था।

आरपीएससी ने सितंबर में 30 विषयों के 574 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों ने कहा था कि भर्ती का विज्ञापन सितंबर में जारी हुआ था। तब आयोग ने कहा गया था कि जल्दी विस्तृत सिलेबस वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। लेकिन कई बार मांग करने के बावजूद आरपीएससी की ओर से सिलेबस नहीं जारी किया गया है।

आरपीएससी ने कहा है कि अपडेट सिलेबस को 8 अक्टूबर को अपलोड किया गया था लेकिन उसे जारी करने की तारीख 26 मार्च 2025 ही थी, यही अपडेटेड सिलेबस है। भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र आवंटित हो चुके हैं। केंद्रों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लग चुकी है। परीक्षा पर रोक लगाने से समय और धन बर्बाद होगा। सुनवाई में डिवीजन बेंच ने कहा- 92,600 अभ्यर्थियों में से केवल 6 ने याचिका लगाई है। याचिकाकर्ता एक तरफ कह रहे हैं कि सिलेबस अपलोड नहीं हुआ, दूसरी तरफ कह रहे हैं कि सिलेबस बहुत विस्तृत है, तैयारी का समय नहीं मिला। इस परीक्षा के लिए राजस्थान में कुल 298 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 203 सरकारी और 95 निजी संस्थान है। परीक्षा 20 दिसंबर तक होगी।

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति