वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हलचल: वेस्टइंडीज–न्यूजीलैंड की एंट्री, बदल गई पॉइंट्स टेबल

नई दिल्ली 
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में न्यूजीलैंड की टीम ने भी एक मुकाबला खेल लिया है। अब इस नए साइकिल में हर एक टीम ने कम से कम एक-एक मैच खेल लिया है। डब्ल्यूटीसी के तहत आखिरी मैच न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। इस मैच के बाद दोनों टीमों का खाता खुल गया है। हालांकि, कोई भी टीम मुकाबला नहीं जीती है, लेकिन मैच ड्रॉ हुआ है तो कुछ-कुछ अंक और कुछ-कुछ जीत प्रतिशत दोनों के खाते में गया है, जिसका फायदा उनको आगे चलकर हो सकता है।

न्यूजीलैंड की टीम ने अभी एक ही मैच खेला है, जो कि ड्रॉ रहा है, फिर भी टीम सातवें पायदान पर है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम 6 में से 5 मैच हार चुकी है और एक मैच ड्रॉ रहा है। कैरेबियाई टीम नौवें पायदान पर है। 8वें पायदान पर बांग्लादेश है, जिसने 2 में से एक मैच जीता है और एक मैच ड्रॉ रहा है। इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। इंग्लैंड ने 6 मुकाबले खेले हैं। इनमें से 2 ही मैच जीते हैं, जबकि 3 मुकाबलों में हार झेली है। एक मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 36.11 है। 33.33 जीत प्रतिशत 33.33 है। सबसे आखिरी पायदान पर विराजमान वेस्टइंडीज का जीत प्रतिशत 5.56 फीसदी है। 16.67 फीसदी जीत प्रतिशत बांग्लादेश का है।

वहीं, अगर WTC 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में टॉप टीम की बात करें तो ये ऑस्ट्रेलिया है, जिसने अभी तक सभी 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है। जीत प्रतिशत ऑस्ट्रेलिया का 100 फीसदी है। अन्य किसी टीम का जीत प्रतिशत ऑस्ट्रेलिया के बराबर नहीं है। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने 75 फीसदी मैच जीते हैं, जो चार में से 3 मैच जीती है और दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर 66.67 फीसदी के साथ श्रीलंका है, जबकि चौथे पायदान पर पाकिस्तान की टीम है, जो 2 में से एक मैच जीत चुकी है। भारत ने 9 में से चार मैच जीते हैं और टीम पांचवें नंबर पर है। जीत प्रतिशत भारतीय टीम का 48.15 है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति