कप्तान सूर्या का जलवा! दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली 
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर मैदान पर धमाल मचाने उतरेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान के नाम कई उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। बुधवार से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में सूर्यकुमार एक के बाद एक तीन बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। सूर्यकुमार यादव के पास टी20 इंटरनेशनल में तीन हजार रन पूरा करने का मौका है। वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को कटक में खेला जाएगा।
 
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे करने के लिए 246 रनों की जरूरत है। अगर सूर्यकुमार यादव यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद टी20 इंटरनेशनल में 3000 या उससे अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। टी20 क्रिकेट में भी सूर्यकुमार यादव के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। वह 9000 रन पूरा करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं।
 
सूर्यकुमार यादव अगर पहले मुकाबले में 59 रन बना लेते हैं तो वह विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे दिग्गजों के साथ 9000 टी20 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। सूर्यकुमार यादव खेल के सबसे छोटे प्रारूप में बड़े शॉट खेलने के लिए भी मशहूर हैं। सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में 394 छक्के लगाए हैं उन्हें 400 तक पहुंचने के लिए केवल 6 छक्कों की जरूरत है।

अफ्रीका के खिलाफ कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पूर्व, मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित टीम इंडिया के चार सदस्य मंगलवार को श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। सूर्यकुमार ने अपनी पत्नी देविषा शेट्टी के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच 12वीं शताब्दी के इस मंदिर में प्रवेश किया।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति