द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4′ में प्रियंका चोपड़ा का धमाकेदार आगमन, कपिल शर्मा के साथ मस्ती का माहौल

मुंबई
 ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास फिलहाल मुंबई में हैं. एक्ट्रेस को स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 4' के सेट पर देखा गया, जो कुछ ही दिनों में ऑन एयर होने वाला है. इस दौरान कपिल शर्मा अपने स्पेशल गेस्ट के साथ मस्ती मजाक करते दिखें.

प्रियंका चोपड़ा बुधवार को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 के सेट पर पहुंचीं. उनके आने की कई तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इससे शो में उनके आने को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया.

सेट के अंदर जाने से पहले देसी गर्ल और कपिल शर्मा ने कैमरों के लिए एक साथ पोज दिया. प्रियंका व्हाइट एंड ब्लू कलर का फ्लोरल ऑफ शोल्डर आउटफिट में दिखीं, वहीं कपिल ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए.

इस दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत भी हुई, जब एक पैपराजी ने कहा, 'सर, 'किस किसको प्यार करूं 2' का इंतजार है.' जवाब में, कपिल ने प्रियंका की ओर इशारा किया, हंसे और कहा, 'सिर्फ इस-इस को प्यार करूं.' इस बात पर प्रियंका हंस पड़ीं, जिससे सेट पर खुशनुमा माहौल बन गया.

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फ्लाइट में ली गई एक सेल्फ़ी पोस्ट की थी. उन्होंने कपिल शर्मा को टैग किया और लिखा, 'कपिल शर्मा, तुम बेहतर होगा कि तैयार रहो.' उन्होंने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को भी टैग किया, जिससे आने वाले सीजन में उनकी भागीदारी की पुष्टि हो गई.

कपिल ने हाल ही में शूट के पहले दिन की तस्वीरें शेयर करके अपने शो के सीजन 4 के लॉन्च का एलान किया. कॉमेडियन अपनी आने वाली फिल्म, किस किसको प्यार करूं 2 का प्रमोशन भी कर रहे हैं. यह फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. वहीं, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4' 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति