धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, सातवें दिन 200 करोड़ क्लब में की एंट्री

मुंबई 
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. रिलीज होने के बाद फिल्म ने जबरदस्त परफॉर्म करते हुए धूम मचा दी है. बॉक्स ऑफिस पर स्पाई थ्रिलर फिल्म एकतरफा राज कर रही है और हर दिन अंधाधुंध बिजनेस हो रहा है. तीन दिनों में ही ‘धुरंधर’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. आदित्य धर की इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में ही भारत में डबल सेंचुरी लगा दी है. जानिए धुरंधर फिल्म ने भारत में अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

‘धुरंधर’ साल 2025 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों में से एक बन गई है. दर्शक इस मूवी पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं और इसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार को भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और एक हफ्ते मे ही में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के ताजा अपडेट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने रिलीज के सातवें दिन 27 करोड़ की कमाई की, जिससे फिल्म का भारत में टोटल कलेक्शन 207.25 करोड़ हो गया है.

भारत में ‘धुरंधर’ का कलेक्शन (करोड़ में)

    पहला दिन -28 करोड़
    दूसरा दिन- 32 करोड़
    तीसरा दिन-43 करोड़
    चौथा दिन- 23.25 करोड़
    पांचवां दिन- 27 करोड़
    छठा दिन- 27 करोड़
    सातवां दिन- 27 करोड़ (अर्ली एस्टीमेट)
    टोटल- 207.25 करोड़

‘धुरंधर’ ने इन बॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पहले ही बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है- जैसे ‘सिकंदर’ (109.83 करोड़) और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (153.55 करोड़). इस लिस्ट में अजय देवगन की ‘रेड 2’ भी शामिल है, जिसने 173.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.
पाकिस्तान के ल्यारी टाउन में सेट है ‘धुरंधर’ की कहानी

बताते चलें कि ‘धुरंधर’ एक स्पाई थ्रिलर है, जिसकी कहानी पाकिस्तान के ल्यारी टाउन में सेट की गई है. इसमें रणवीर भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जो ल्यारी में मौजूद आतंकी नेटवर्क में घुसपैठ करता है. उन्होंने हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है. फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर. माधवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति