द फैमिली मैन’ 3 में श्रीकांत की कहानी अधूरी, कब आएगा सीजन 4 और क्या होगा आगे?

मुंबई 
मनोज बाजपेयी स्टारर 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज हर किसी को पसंद आई है. इसमें दिखाए गए रॉ-एक्शन, कहानी और सस्पेंस से हर किसी को जुड़ाव महसूस हुआ है. हाल ही में इसका तीसरा सीजन भी आया, जो काफी ज्यादा देखा और पसंद किया गया. लेकिन मेकर्स ने सीरीज को बड़े अजीब ट्विस्ट के साथ खत्म किया.

कब आएगा 'द फैमिली मैन' का चौथा सीजन?

सीजन 3 में श्रीकांत यानी मनोज बाजपेयी की कहानी का काफी अजीब तरह से अंत किया गया. मेकर्स ने अगले सीजन की कहानी सेटअप करने के लिए, सीजन 3 के फिनाले एपिसोड में एक क्लिफहैंगर छोड़ा जिससे फैंस हैरान रह गए. अब उन्हें ये जानने में बड़ी दिलचस्पी है कि आखिर 'द फैमिली मैन' का अगला सीजन कब रिलीज होगा.

हाल ही में सीरीज के मेकर्स राज निदिमोरू और डीके ने 'द फैमिली मैन' सीजन 3 की कहानी अधूरी छोड़ने और सीजन 4 की रिलीज डेट पर बात की. एक इंटरव्यू में राज ने शो में आए उस क्लिफहैंगर पर कहा, 'हमारे पास एक बड़ा प्लान है और ये क्लिफहैंगर उस कहानी के मिडपॉइंट के लिए एक स्टॉप की तरह है.'

डायरेक्टर डीके ने आगे सीरीज की रिलीज डेट पर भी बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने कहा, 'क्या चौथा सीजन जल्द ही आएगा? लगता है हमें इंतजार करना पड़ेगा.' डीके ने आगे हिंट दिया कि चौथा सीजन, तीसरे सीजन के मुकाबले जल्द रिलीज होगा. मालूम हो कि 'द फैमिली मैन' के दूसरे और तीसरे सीजन में 4 सालों का अंतर है.

इसका दूसरा सीजन जून 2021 में रिलीज हुआ था. इसी बातचीत में डीके ने आगे सीजन 3 में आई देरी का भी कारण बताया. उन्होंने कहा, 'हमें इसकी रिसर्च में थोड़ा समय लगा. इस सीरीज की कहानी भले ही काल्पनिक हो, मगर इसे देखते हुए हमेशा ऐसा महसूस होना चाहिए कि इसके इवेंट्स असल जिंदगी में हुए हों.'

बता दें कि 'द फैमिली मैन' में इस बार जयदीप अहलावत की एंट्री हुई है. उनका किरदार 'रुकमा' एक ड्रग्स और हथियारों के तस्कर का है और अपनी पार्टनर की मौत के बाद अचानक पिता बनने के लिए मजबूर हो जाता है. फैंस को जयदीप की एंट्री काफी पसंद आई थी. अब देखना होगा कि सीजन 4 में उनका किरदार कितना भौकाल मचाता है. 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति