हिंदू मंदिर पर टूटा कहर: चार मंजिला इमारत ढही, कई श्रद्धालकों की जान गई

दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका के एक भारतीय कस्बे में स्थित रेडक्लिफ पहाड़ी पर बने एक चार मंजिला मंदिर के निर्माणाधीन हिस्से के गिरने से कई लोगों की मौत हो गई है। अहोबिलम मंदिर के नाम से स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय इस मंदिर में शुक्रवार को हुए हादसे के बाद से लगातार बचाव अभियान जारी है। अभी तक चार शवों को बरामद किया गया है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक बचावकर्मियों को एक और शव का पता चला है, लेकिन खराब मौसम की वजह से बचाव कार्य बंद करना पड़ गया। अभी भी कई टन मलबे के नीचे कितने लोग और दबे हुए हैं इसको लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।
 
दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नटाल प्रांत यह अहोबिलम मंदिर रेडक्लिफ इलाके में खड़ी पहाड़ी पर बना हुआ था। इसी के एक हिस्से को आगे बढ़ाने का काम जारी था। इसी दौरान निर्माणाधीन हिस्सा बाकी के मंदिर के ऊपर भी गिर गया, जिसकी वजह से वहां काम कर रहे मजदूर और कई अन्य लोग दब गए। एक व्यक्ति के फोन के आधार पर बचाव दल अपना काम कर रहा था, लेकिन शाम होने तक उससे भी संपर्क टूट गया।

दक्षिण अफ्रीका रिस्पॉन्स इकाई के प्रवक्ता प्रेम बलराम की तरफ से स्थानीय मीडिया को बताया गया कि बचाव अभियान फिलहाल जारी है। चार शवों में से अभी एक की पहचान विक्की जयराज पांडे (52) के रूप में हुई है, जो पिछले दो साल से मंदिर की स्थापना के बाद से इसमें सेवा दे रहे थे। पांडे की मृत्यु की पुष्टि में मंदिर से संबंध धर्मार्थ संस्था 'फूड फॉर लव' के निदेशक सनवीर महाराज ने भी की है। उन्होंने बताया कि पांडे पिछले दो साल से मंदिर के कार्यकारी सदस्य और निर्माण परियोजना के प्रबंधक थे। वहीं, दूसरी तरफ जब इस बारे में इथेक्विनी (पूर्व में डरबन) की नगर पालिका से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर इस जगह को मंदिर बनाने के लिए कोई स्वीकृति नहीं मिली थी। इस आधार पर यह एक अवैध निर्माण था।

गौरतलब है कि अहोबिलम मंदिर के नाम से पहचाने जाने वाले इस मंदिर के स्थानीय समुदाय द्वारा बनवाया गया था। इसको एक गुफा के रूप में बनाया जा रहा था, इसका निर्माण कार्य अभी भी जारी था। इस मंदिर में स्थानीय पत्थरों के अलावा भारत से ले जाए गए पत्थरों का भी उपयोग किया गया था। मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रहे परिवार ने बताया कि निर्माण कार्य लगभग दो साल पहले शुरू हुआ था और इसमें भगवान नरसिंहदेव की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति स्थापित किए जाने का कार्यक्रम था।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति