युवा टीम इंडिया का जलवा, U19 एशिया कप में पाकिस्तान को करारी शिकस्त

नई दिल्ली 
भारतीय टीम ने रविवार को U19 एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को 90 रनों से शिकस्त दी। अंडर-19 एशिया कप के पांचवें मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 240 रन बनाए। इसके जवाब में दुबई के आईसीसी अकैडमी ग्राउंड पर पाकिस्तान की टीम 41.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से हुजैफा अहसन ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। भारत के लिए दीपेश और कनिष्क ने 3-3 विकेट लिए।
 
241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने धीमी शुरुआत की। टीम ने 8 ओवर तक कोई विकेट नहीं गंवाया और 21 रन बनाए। लेकिन 9वें और 11वें ओवर में दीपेश ने पाकिस्तान को डबल झटके दिए। दीपेश ने समीर (9) और अली हसन (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद अहमद 4 रन ही बना सके। सलामी बल्लेबाज उसमान खान 42 गेंद में 16 रन ही बना सके। कप्तान फरहान यूसुफ ने 34 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। हमजा 4 रन ही बना सके। अब्दुल ने 6 रन बनाए।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में 240 रन बनाए हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसके कारण टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। भारत की ओर से आरोन जॉर्ज ने शानदार प्रदर्शन किया और लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया, लेकिन वह शतक से चूक गए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद सय्याम, अब्दुल सुभान ने 3-3 विकेट चटकाए। निकाब शफीक ने दो विकेट हासिल किए। वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट हुए, वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे ने तेज तर्रार शुरुआत तो दिलाई, मगर वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। म्हात्रे ने 38 रन बनाे। नंबर-3 पर उतरे आरोन जॉर्ज ने 85 रनों की शानदार पारी खेली, मगर वह शतक से चूक गए।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति