तीसरा टी20 मुकाबला: हर्षित राणा ने किया ब्रेविस का शिकार, साउथ अफ्रीका की हालत खस्ता

धर्मशाला
आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच धर्मशाला में तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को बैटिंग का न्योता दिया है। भारत को मजबूरन दो बदलाव करने पड़े हैं। जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। अक्षर पटेल की तबीयत खराब है। ऐसे में हर्षित राणा और कुलदीप यादव को मौका मिला है। साउथ अफ्रीका ने तीन बदलाव किए हैं। साउथ अफ्रीका ने कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया और ट्रिस्टन स्टब्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम सीरीज में बढ़त हासिल करने की फिराक में होगी। पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहला मैच 101 से रनों जीता जबकि साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 में 51 रनों से बाजी मारी। रविवार को सभी की निगाहें उपकप्तान शुभमन गिल पर होंगी। गिल इस फॉर्मेट में खुद को साबित कर चुके संजू सैमसन की जगह लेने के बाद अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं।

डिकॉक बने हर्षित का शिकार
साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट किंटन डिकॉक के रूप में गिरा है। पिछले मैच में 90 रनों की पारी खेलने वाले डिकॉक ने तीन गेंदों में एक रन बनाया। उन्हें हर्षित राणा ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। कप्तान एडेन मार्करम और डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर हैं।

अर्शदीप ने दिलाई सफलता
अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में भारत को सफलता दिलाई है। उन्होंने चौथी गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मैदानी अंपायर ने अर्शदीप की अपील को नकारा दिया था, जिसके बाद भारत ने रिव्यू लिया और रीज को पवेलियन लौटना पड़ा। उनका खाता नहीं खुला। क्विंटन डिकॉक ने एक रन बनाया।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति