महाराष्ट्र में BMC चुनाव 15 जनवरी को, जानें पूरा शेड्यूल और मतदान प्रक्रिया

 मुंबई
मुंबई महानगरपालिका यानी BMC के चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान राज्य चुनाव आयोग की ओर से कर दिया गया है. बीएमसी चुनाव के साथ-साथ 29 अन्य नगर निगमों में मतदान 15 जनवरी को करवाया जाएगा. मतदान से ठीक एक दिन बाद यानि 16 जनवरी, 2026 को मतगणनणा होगी और साफ़ हो जाएगा कि किसके हाथ में सत्ता आई है.

23 से 30 दिसंबर तक उम्मीदवार नॉमिनेशन फाइल कर सकते हैं. 31 दिसंबर तक इसका वेरिफ़िकेशन किया जाएगा. 2 जनवरी तक उम्मीदवारों को अपना नॉमिनेशन वापस करने का समय दिया गया है. इसके बाद 3 जनवरी को उम्मीदवार की अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी और उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे.   
BMC चुनाव को महाराष्ट्र की राजनीति का सेमीफाइनल माना जाता है. देश के सबसे अमीर नगर निगम पर नियंत्रण को लेकर हमेशा से ही राजनीतिक दलों के बीच कड़ा मुकाबला रहता है. इस बार भी चुनाव को लेकर सियासी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. नामांकन की तारीखों के ऐलान के साथ ही संभावित उम्मीदवारों की जोड़-तोड़ और रणनीति बननी शुरू हो गई है.

BMC के अलावा जिन 29 नगर निगमों में चुनाव होंगे, उनमें राज्य के कई बड़े शहरी निकाय शामिल हैं. इससे साफ है कि यह चुनाव सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर आने वाले विधानसभा और लोकसभा समीकरणों पर भी पड़ेगा.

राज्य में 27 नगर निगमों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है. इसके साथ ही जालना और इचलकरंजी को नए नगर निगम के रूप में शामिल किया गया है, जहां पहली बार चुनाव कराए जाएंगे.

इन सभी नगर निगम चुनावों के लिए 1 जुलाई 2025 की वोटर लिस्ट को आधार बनाया जाएगा. यह सूची केंद्रीय चुनाव आयोग से प्राप्त हुई है, इसलिए राज्य चुनाव आयोग को इसमें से किसी भी मतदाता का नाम हटाने का अधिकार नहीं होगा.

चुनाव से जुड़े अहम आंकड़े

    कुल मतदाता: 3.48 करोड़
    कुल मतदान केंद्र: 39,147
    मुंबई में मतदान केंद्र: 10,111
    कंट्रोल यूनिट: 11,349
    बैलेट यूनिट: करीब 22,000

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि BMC चुनाव के नतीजे आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे. 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति