भारत में युवाओं की मौतों के कारणों पर रिसर्च: AIIMS और ICMR ने कोविड वैक्सीन को किया असंबंधित

नई दिल्ली

भारत में युवाओं में अचानक होने वाली मौतों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के एक संयुक्त शोध अध्ययन ने इस पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है. शोध के प्रारंभिक निष्कर्षों में कहा गया है कि इन मौतों का कोविड-19 टीकाकरण से कोई संबंध नहीं है.

एम्स दिल्ली के पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुधीर अरावा ने इस शोध के परिणामों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि अचानक होने वाली मौतों का कोविड-19 वैक्सीनेशन से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि हमने युवाओं में अचानक होने वाली मौतों के कारणों का विश्लेषण किया और पाया कि इसका मुख्य कारण दिल का दौरा था. जब कोरोनरी धमनियां अवरुद्ध हो जाती हैं, तो हृदय का सामान्य कामकाज रुक जाता है, जिसके कारण अचानक मौत हो जाती है. बता दें, यह अध्ययन एक वर्षीय शोध पर आधारित था और इसके परिणाम आईसीएमआर की एक पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं. शोध में यह भी स्पष्ट किया गया कि अब तक भारत में इस तरह की अचानक मौतों का कोई दस्तावेजीकरण नहीं हुआ था, हालांकि, एम्स के शोध में इसे दर्ज किया गया है.

जीवनशैली का पड़ रहा युवाओं पर असर

डॉ. अरावा ने युवाओं में अचानक मौतों के अन्य संभावित कारणों को समझाते हुए कहा कि जीवनशैली एक बड़ा कारण हो सकता है. आजकल युवाओं में अत्यधिक शराब का सेवन, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी देखी जा रही है, जो दिल के दौरे का कारण बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमें अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की आवश्यकता है. डॉ. अरावा ने आगे यह भी बताया कि आनुवंशिक विश्लेषण पर आधारित शोध भी जारी है और इसके परिणामों से इस मुद्दे के और पहलू सामने आ सकते हैं. 

इस बीच जब शोधकर्ताओं से पूछा गया कि क्या कोविड-19 वैक्सीनेशन और युवाओं की अचानक मौतों के बीच कोई संबंध है, तो डॉ. अरावा ने कहा कि हमने इस संभावना को भी ध्यान में रखा था, लेकिन हमारे शोध से यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि इन मौतों का कोविड-19 वैक्सीनेशन से कोई संबंध नहीं है. इस शोध ने यह साबित कर दिया है कि कोविड-19 टीकाकरण युवाओं में अचानक मौतों का कारण नहीं है. 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति