एमपी की रिद्धि ने दिखाया जलवा, CLAT 2026 में बनी स्टेट टॉपर

भोपाल 

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2026) का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। देश की 26 प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में प्रवेश के लिए आयोजित इस परीक्षा में इंदौर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर शहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। इस साल परीक्षा पैटर्न में बदलाव के बावजूद इंदौर के विद्यार्थियों ने टॉप रैंक हासिल की है।

मध्य प्रदेश स्टेट टॉपर ऋद्धि अग्रवाल 'AIR 6' पर

मध्य प्रदेश स्टेट टॉपर ऋद्धि अग्रवाल बनीं है, जिन्होंने ऑल इंडिया रैंक (आईआर) 6 हासिल की। साथ ही वे ऑल इंडिया विमेन रैंक 2 पर भी रहीं। ऋद्धि ने कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ दो सालों तक क्लैट की तैयारी की।

मुस्तफा खान ने एआईआर 55 (एमपी रैंक 4), उत्प्रभ गौतम ने एआईआर 199, सभ्य ढाका ने एआईआर 234, अनन्या शर्मा ने एआईआर 362, अरहान सैय्यद ने एआईआर 404, यथार्थ शर्मा ने एआईआर 776, आदित्य सिसोदिया ने एआईआर 759, सृजन शुक्ला ने एआईआर 847, ईशिका त्रिपाठी ने एआईआर 861, हर्ष तिवारी ने एआईआर 942 और सुहानी चावला ने एआईआर 1035 प्राप्त की। वहीं भोपाल से पार्थ जेधे ने AIR 11 हासिल कर मध्य प्रदेश रैंक 2 प्राप्त की।

एक प्रश्न निरस्त, 119 प्रश्नों पर मूल्यांकन

परीक्षा के बाद लॉजिकल रीजनिंग सेक्शन से एक प्रश्न को तकनीकी कारणों से निरस्त कर दिया गया। इसके बाद अंतिम मूल्यांकन 120 के बजाय 119 प्रश्नों के आधार पर किया गया।

बदले पैटर्न का इन्हें मिला फायदा

एक्सपर्ट बाहुल शास्त्री ने कहा कि इस साल का बदला हुआ पैटर्न उन छात्रों के पक्ष में रहा, जिनकी तैयारी मजबूत कॉन्सेप्ट और लॉजिकल सोच पर आधारित थी। उन्होंने कहा कि स्कूल की पढ़ाई के साथ क्लैट की तैयारी करना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन सही मार्गदर्शन और अनुशासित अभ्यास से राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष रैंक हासिल की जा सकती है।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति