25000 GD कांस्टेबल भर्ती: आवेदन की डेडलाइन स्थिर, देखें अहम नोटिस

एसएससी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अंतिम तिथि की इंतजार किए बगैर समय रहते आवेदन कर लें। आयोग ने साफ किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है जिसे किसी भी परिस्थिति में विस्तारित नहीं किया जाएगा। अंतिम समय में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण लॉग-इन में समस्या, डिस्कनेक्शन या आवेदन प्रक्रिया बाधित होने की आशंका रहती है। ऐसी स्थिति में आवेदन पूरा न हो पाने की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) और असम राइफल्स में कांस्टेबल जीडी व राइफलमैन के कुल 25,487 पदों पर भर्ती होगी। रिक्त पदों में 23,467 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए जबकि 2,020 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। सबसे अधिक 14,595 पद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के हैं, जिनमें 13,135 पद पुरुषों,1,460 पद महिलाओं के लिए हैं। सीमा सुरक्षा बल में 616 पद, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 5,490 पद, सशस्त्र सीमा बल में 1,764 पद (सभी पुरुषों के लिए) पर भर्ती होगी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में 1,293 पद, और असम राइफल्स में 1,706 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) में भी 23 पद जारी किए गए हैं, जो सभी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं।

कहां कितनी वैकेंसी

उत्तर प्रदेश (पुरुष)

बीएसएफ- 43

सीआईएसएफ- 1084

सीआरपीएफ – 487

एसएसबी- 146

आईटीबीपी- 90

असम राइफल्स- 128

एसएसएफ- 00

कुल वैकेंसी – 1978

सीआईएसएफ- 565

सीआरपीएफ – 253

एसएसबी- 76

आईटीबीपी- 48

असम राइफल्स – 67

एसएसएफ- 00

कुल वैकेंसी – 1978
कांस्टेबल/राइफल मैन, कुल पद : 25,487 (अनारक्षित-11102)
(सुरक्षा बलों के अनुसार रिक्तियों का विवरण)

-बीएसएफ, पद : 616

(पुरुष : 524, महिला : 92)

-सीआईएसएफ, पद : 14595

(पुरुष : 13135, महिला : 1460)

-सीआरपीएफ, पद : 5490

(पुरुष : 5366, महिला : 124)

-एसएसबी, पद : 1764

(पुरुष : 1764, महिला : 00)

-आईटीबीपी, पद : 1293

(पुरुष : 1099, महिला : 194)

-असम राइफल्स, पद : 1706

(पुरुष : 1556, महिला : 150)

-एसएसएफ, पद : 23 (पुरुष : 23, महिला : 00)

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं पास हो।

वेतनमान : 21,700 से 69,100 रुपये।

आयु सीमा

– न्यूनतम 18 और अधिकतम 23 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर होगी। यानी, उम्मीदवार का जन्म 02 जनवरी 2003 से पहले और 01 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो।

– अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग, भूतपूर्व सैनिकों को तीन वर्ष और एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

– लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा का प्रारूप

– कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 160 अंकों की होगी, जिसमें 80 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

– परीक्षा में जनरल सामान्य बुद्धि एवं तर्क, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता, प्रारंभिक गणित और अंग्रेजी/ हिंदी से 20-20 प्रश्न होंगे।

– परीक्षा में प्रत्येक सही जवाब के लिए दो अंक दिए जाएंगे और गलत जवाब होने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।

– प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

– लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापदंड के लिए बुलाया जाएगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

– दौड़ (पुरुष) : 24 मिनट में पांच किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी। उन्हें सात मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

– दौड़ (महिला) : साढ़े आठ मिनट में 1.6 किलोमीटर और लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों को पांच मिनट में 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

शारीरिक मानक परीक्षण

– कद (पुरुष) : 170 सेमी(एसटी वर्ग के लिए 162.5 सेमी)

– कद (महिला) : 157 सेमी (एसटी के लिए 150 सेमी)

– सीना (सिर्फ पुरुष) : 80 सेंटीमीटर और एसटी वर्ग के लिए 76 सेंटीमीटर। (पांच सेंटीमीटर का फुलाव हो)

आवेदन शुल्क

– 100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और भूतपूर्व सैनिकों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

– शुल्क का भुगतान डेबिट/ क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति