द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंची महिला क्रिकेट टीम, स्मृति मंधाना नहीं आईं नज़र

मुंबई 
   
कपिल शर्मा, द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन लेकर आ गए हैं. इस बार पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा मेहमान बनीं. अब मेकर्स ने अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें पिछले महीने हिस्टोरिकल वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्वागत हो रहा है.

कपिल के शो पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम, द ग्रेट इंडियन कपिल शो के अपकमिंग एपिसोड की रौनक बढ़ाने वाली है. इस एपिसोड में कप्तान हरमनप्रीत कौर, रिचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, रेनूका सिंह, हरलीन देओल, राधा यादव, प्रतिका रावल और हेड कोच अमोल मजूमदार कपिल के शो की मेहमान बनने वाली हैं. 

प्रोमो की हाइलाइट्स
प्रोमो में कपिल ने कप्तान हरमनप्रीत से पूछा कि ट्रॉफी उठाने से पहले उन्होंने भांगड़ा क्यों किया, तो उन्होंने बताया कि स्मृति मंधाना ने ही उकसाया था. जेमिमा ने हंसते हुए कहा, हैरी दीदी हमारी बात तो मानती नहीं, लेकिन स्मृति ने कहा था कि भांगड़ा नहीं किया, तो जिंदगी भर बात नहीं करूंगी. 

कपिल की कॉमेडी
कपिल ने प्रतिका की चोट के बारे में पूछा, तो वो गुस्से वाला फेस बनाकर बोलीं. कपिल ने मजाक में कहा, हां तो गुस्सा क्यों कर रही हो, मैंने तो यूं ही पूछा. बाद में कपिल ने रेनूका सिंह से उनके 'आइडियल बॉय' के बारे में मैचमेकिंग वाली बातें कीं.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो मजेदार है, लेकिन एपिसोड में फैन्स ने सभी खिलाड़ियों के बीच स्मृति मंधाना को Miss किया. कौन बनेगा करोड़पति की तरह स्मृति मंधाना ने कपिल का शो भी स्किप कर दिया है. 

पलाश संग टूटी शादी 
स्मृति मंधाना 23 नवंबर को
पलाश मुच्छल संग शादी के बंधन में बंधने वाली थीं, लेकिन शादी वाले दिन ही उनके पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उनकी शादी को टाल दिया गया. फैन्स शादी की अगली तारीख का इंतजार कर रहे थे. इस बीच स्मृति और पलाश ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि वो शादी तोड़ रहे हैं. दोनों निजी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं. 

पलाश संग शादी टूटने के बाद स्मृति क्रिकेट के मैदान पर लौट आई हैं. उन्होंने ये भी कहा कि उनका पहला प्यार क्रिकेट है. 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति