क्रिकेट की दुनिया में बड़ा मील का पत्थर, विराट कोहली सचिन के शतक रिकॉर्ड के करीब

नई दिल्ली

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली List-A क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब खड़े हुए हैं. विराट कोहली जल्द ही List-A क्रिकेट में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे. विराट कोहली ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में 15 साल बाद अपना कोई मैच खेला और धमाकेदार अंदाज में शतक जड़ दिया. विराट कोहली ने आंध्र के खिलाफ बुधवार को बेंगलुरु में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में शतक जड़ते हुए 101 गेंद पर 131 रन बनाए.

सचिन तेंदुलकर के शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे विराट कोहली

विराट कोहली का यह List-A क्रिकेट में 58वां शतक था. विराट कोहली ने इस मैच में 129.70 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 14 चौके और 3 छक्के उड़ाए. विराट कोहली अब विजय हजारे ट्रॉफी के आगामी मैचों से लेकर न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी 2026 में होने वाली वनडे सीरीज तक अगर कम से कम 3 शतक और बना लेते हैं तो वह List-A क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे. सचिन तेंदुलकर ने List-A क्रिकेट में 60 शतक लगाए हैं. इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने LIST-A में 21999 रन भी बनाए हैं.

 

इतिहास रचने से सिर्फ इतने ही दूर विराट कोहली

विराट कोहली इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. विराट कोहली तीन शतक और जड़ देते हैं तो वह List-A क्रिकेट में अपने 61 शतक पूरे कर लेंगे. ऐसे में वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए List-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. बता दें कि इस बारे में कोई अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है कि विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी (2025-26) में कितने मैच खेलेंगे. उम्मीद है कि वह शुक्रवार (26 दिसंबर) को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में गुजरात के खिलाफ दिल्ली का दूसरा एलीट ग्रुप D मैच खेलेंगे. विराट कोहली का मैच शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शुरू होगा.

LIST-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

1. सचिन तेंदुलकर – 60 शतक

2. विराट कोहली – 58 शतक

3. ग्राहम गूच – 44 शतक

4. ग्रीम हीक – 40 शतक

5. कुमार संगकारा – 39 शतक

6. रोहित शर्मा – 37 शतक

7. रिकी पोंटिंग – 34 शतक 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति