RSSC महिला कबड्डी अकादमी ने रचा इतिहास, राज्य सीनियर महिला कबड्डी में जीता कांस्य पदक

जयपुर
राजस्थान राज्य कबड्डी संध के तत्वावधान में उदयपुर जिला कबड्डी संघ के द्वारा 26 से 29 दिसम्बर 2025 तक उदयपुर में आयोजित 72वीं सीनियर पुरूष व महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के द्वारा संचालित महिला कबड्डी अकादमी में आवासित खिलाड़ियों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए पहली बार ब्रांज मेडल जीता। दल प्रभारी सरस्वती मुण्डे व दल प्रशिक्षक आशा चौधरी ने बताया कि आरएसएससी महिला कबड्डी अकादमी का पहला मैच अजमेर के साथ खेला गया, एकेडमी ने अजमेर को 14 अंकों के मुकाबले 40 अंकों से शिकस्त देकर अगले चरण प्रवेश किया।
दूसरा मैच झुंझुंनू के साथ खेला गया एकेडमी ने फिर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए झुंझुंनू को 25 अंकों के मुकाबले 46 अंकों से मात देकर र्क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। एकेडमी का र्क्वाटर फाइनल मुकाबला बाड़मेर के साथ खेला गया। एकेडमी ने बाड़मेर को 18 अंकों के मुकाबले 29 अंकों से शिकस्त देकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबला राजस्थान पुलिस के साथ खेला गया।
राजस्थान पुलिस ने एकेडमी को 29 अंकों के मुकाबले एकेडमी को 53 अंकों से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। एकेडमी की टीम को ब्रांज मेडल के साथ ही संतोष करना पड़ा। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन, सचिव श्रीमती नीतू बारूपाल ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति