Uttarakhand Police Constable Result 2025 आउट, मेरिट लिस्ट जारी—डायरेक्ट लिंक देखें

उत्तराखंड

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने प्रदेश के युवाओं के लिए नए साल से ठीक पहले एक बड़ी खुशखबरी साझा की है। आयोग ने उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य पुलिस विभाग में कांस्टेबल (पुरुष), पीएसी और आईआरबी के कुल 2000 रिक्त पदों को भरा जाना है।

2545 अभ्यर्थियों का चयन
इस लिखित परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 में किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) के संयुक्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट में 2545 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी
रिजल्ट की घोषणा के साथ ही आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना भी साझा की है। सफल अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू होगी। यह चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद अंतिम नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक ओरिजिनल डॉक्यूमेंट अभी से तैयार कर लें।

कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट

आयोग ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परिणाम के साथ रिवाइज्ड आंसर-की भी जारी की है। चयनित अभ्यर्थियों की पूरी लिस्ट रोल नंबर वाइज आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध है।

रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Results/Answer Key' लिंक पर क्लिक करें।

3. "Result for Constable District Police/PAC/IRB (Male)" वाले लिंक का चयन करें।

4. आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम होंगे।

5. अपना रोल नंबर खोजने के लिए 'Ctrl+F' का उपयोग करें और भविष्य के लिए पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति