एमपीपीएससी 2025 भर्ती: इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें जरूरी तारीखें

इंदौर 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही आवेदन की तारीखों का भी एलान कर दिया गया है। इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी 20 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in या mppsc.mp.gov.in के माध्यम से पूरी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

MPPSC Engineering Service 2025: क्या है आवेदन के लिए जरूरी योग्यता?

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। पात्रता से जुड़ी सभी शर्तों और विषयवार योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

MPPSC राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे, अन्य किसी भी तरीके से भेजे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग और मध्य प्रदेश से बाहर के सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांगजन और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। निर्धारित तिथि के बाद लेट फीस के साथ आवेदन करने पर उम्मीदवारों को 3000 रुपये अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
MPPSC Engineering Service 2025: ऐसे कर करेंगे आवेदन

  •     सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in या mponline.gov.in पर विजिट करें।
  •     होमपेज पर “State Engineering Service Exam 2025” से संबंधित नोटिफिकेशन/Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  •     यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो पहले नई प्रोफाइल बनाएं।
  •     इसके लिए नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  •     लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अन्य मांगी गई जानकारी सावधानी से भरें।
  •     निर्धारित फॉर्मेट और साइज में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  •     अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करें।
  •     सभी विवरण दोबारा जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति