अगर भारत नहीं आना तो… बांग्लादेश विवाद पर हरभजन सिंह का दो टूक जवाब

नई दिल्ली
भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव के चलते देशभर में मुस्तफिजुर को आईपीएल 2026 से बहार करने की मांग उठ रही थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बांग्लादेशी गेंदबाज को 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस मुद्द की गंभीरता को समझते हुए बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने को कहा। बीसीसीआई का यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को पसंद नहीं आया। उन्होंने बीसीसीआई के इस फैसले पर रिएक्ट करते हुए भारत में अगले महीने होने वाले अपने टी20 मैच को बाहर शिफ्ट करने के लिए आईसीसी से मांग कर डाली। बीसीबी ने आईसीसी को खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला दिया।
 
इन सभी घटनाओं पर अब टीम इंडिया के पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग स्पिनर हरभजन सिंह ने बयान दिया है। भज्जी का कहना है कि बांग्लादेश में जो कुछ हुआ वह गलत है। हम भारत में सबका स्वागत करते हैं, लेकिन अगर बांग्लादेश भारत नहीं आना चाहता तो यह उनकी मर्जी है।

मीडिया से बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में हुई अलग-अलग घटनाओं की वजह से बांग्लादेश भारत नहीं आना चाहता। बांग्लादेश में जो कुछ हुआ वह गलत है। ICC को उनकी रिक्वेस्ट पर फैसला लेना चाहिए। हम भारत में सबका स्वागत करते हैं, लेकिन वे (बांग्लादेश) यहां आना चाहते हैं या नहीं, यह उनकी मर्जी है।"

बता दें, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रही है। बांग्लादेश ने इस टूर्नामेंट के लिए स्क्वॉड का भी ऐलान कर दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार उनके तीन मैच कोलकाता में तो एक मुकाबला मुंबई में आयोजित है। हालांकि रिपोर्ट्स है कि बीसीसीआई बीसीबी की रिक्वेस्ट के बाद नए शेड्यूल पर काम कर रहा है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति