पहले भारत दौरे पर नखरे, अब IPL पर पाबंदी—बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला

ढाका
बांग्लादेश ने भारतीय खेलों के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को बयान जारी किया गया कि बांग्लादेश में IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग समेत कई स्पोर्ट्स इवेंट्स का प्रसारण नहीं किया जाएगा। खास बात है कि यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आने से इनकार किया है।

ताजा आदेश के अनुसार, अधिकारियों ने IPL से जुड़े सभी ब्रॉडकास्ट, प्रमोशन, इवेंट कवरेज को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि फैसला 'जनहित' में लिया गया है। इससे पहले KKR यानी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाद मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का फैसला लिया गया था।

बांग्लादेश में जारी अल्पसंख्यकों पर हमलों के चलते रहमान को टीम में रखने का भारत में काफी विरोध हो रहा था। बांग्लादेश के अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले को BCCI यानी भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एक निर्देश के तौर पर दिया गया था। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि इस संबंध में कोई 'लॉजिकल' वजह नहीं दी गई थी।

मैच भारत से बाहर कराने की मांग
BCB यानी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम को भारत नहीं भेजने का फैसला किया। खास बात है कि इसके लिए सुरक्षा चिंताओं और सरकार की सलाह का हवाला दिया गया है।

रहमान को आईपीएल से अचानक बाहर किए जाने के बाद बीसीबी ने शनिवार रात को एक आपातकालीन बैठक बुलाई। इसके एक दिन बाद घोषणा की कि निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि राष्ट्रीय टीम सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं जाएगी।

मीडिया ने एक बयान में कहा, 'बोर्ड ने पिछले 24 घंटों के घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद भारत में खेले जाने वाले मैचों में बांग्लादेश राष्ट्रीय टीम की भागीदारी से संबंधित मौजूदा परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की है।'

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति