UPSC-IAS व UPPSC-PCS: BHU ने शुरू की मुफ्त कोचिंग, जानें कौन कर सकता है आवेदन

बीएचयू ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा और यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। फ्री कोचिंग योजना का लाभ ओबीसी व अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मिलेगा। देश की प्रतिष्ठित बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी, वाराणसी के आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र (DACE-BHU) की तरफ से फ्री कोचिंग कक्षाओं को कुछेक साल पहले शुरू किया गया था। अब बैच सत्र 2025-2026 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार https://bhuonline.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लाई करने की लास्ट डेट 10 जनवरी 2026 है। कोचिंग एक साल की होगी।

प्रवेश परीक्षा

बीएचयू के डॉ.आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र की ओर से एससी और ओबीसी विद्यार्थियों के लिए चलाई जाने वाली कोचिंग में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी है। कोचिंग में सिविल सेवा परीक्षा-2025-26 की तैयारी नि:शुल्क कराई जाएगी। प्रवेश संबंधी नियमावली बीएचयू पोर्टल पर उपलब्ध है। कोचिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा ली जाएगी जो कि फरवरी 2026 में संभावित है। प्रवेश परीक्षा के लिए 250 रुपये शुल्क लगेगा।

क्या है योग्यता

– अभ्यर्थी की पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से ज्यादा न हो।

– कोचिंग लेने वाले कैंडिडेट्स कोई भी दूसरा अकेडमिक कोर्स नहीं कर सकते।

– मान्य आधार नंबर भी जरूरी होगा।

आयु सीमा – 21 वर्ष से 35 वर्ष। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी।

प्रवेश प्रश्न पत्र का पैटर्न:

300 अंकों का एक प्रश्न पत्र (100 प्रश्न x 3 अंक) प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 01 अंक काटा जाएगा।

व्यक्तिगत साक्षात्कार 100 अंकों का होगा।

अंतिम चयन प्रवेश और व्यक्तिगत साक्षात्कार के कुल अंकों पर निर्भर करेगा।

चयन – ऑफलाइन एग्जाम और पर्सनल इंटरव्यू के जरिए होगा।

कोचिंग की 30 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कोचिंग में विद्यार्थियों की संख्‍या कम से कम 50 और अधिकतम 100 होनी चाहिए। 70 फीसदी सीटों पर एससी वर्ग के छात्र छात्रों को एडमिशन दिए जाएंगे। अगर एससी कैटेगरी की सीटें नहीं पूरी होती हैं, तो इसमें छूट दी जा सकती है। हालांकि एससी कैटेगरी के विद्यार्थी 50 फीसदी से कम नहीं होने चाहिए।

आवेदन फीस – 250 रुपये

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति