JEE Main वालों को CUET परीक्षा देने पर बीटेक में भी मिलता है दाखिला

सीयूईटी यूजी एक ऐसी प्रवेश परीक्षा है जिसके जरिए विभिन्न विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में न सिर्फ बीए, बीकॉम व बीएससी जैसे परंपरागत कोर्सेज में दाखिला मिलता है बल्कि 12वीं के बाद होने वाले विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज में भी एडमिशन मिलता है। देश में अनेक विश्वविद्यालय हैं जो बीटेक कोर्स में सीयूईटी स्कोर के आधार पर दाखिला देते हैं। करियर एक्सपर्ट्स के मुताबिक इंजीनियरिंग करना चाह रहे ऐसे स्टूडेंट्स जो एवरेज हैं, उन्हें जेईई मेन 2026 के साथ सीयूईटी यूजी 2026 का फॉर्म भी भर देना चाहिए।

बीटेक में दाखिले के लिए सीयूईटी स्कोर के आधार पर विभिन्न शाखाओं में प्रवेश संभव हो सकता है। इनमें मुख्य रूप से सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, और आईटी जैसे विषय शामिल हो सकते हैं। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कर्नाटक , छत्रपति शिवाजी महाराज यूनिवर्सिटी, आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च जैसे विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में कई बीटेक ब्रांचेज में दाखिला सीयूईटी स्कोर से मिलता है।

  • – पॉन्डिचेरी यूनिवर्सिटी में बीटेक एनर्जी, कंप्यूटर साइंस, मैटीरियल साइंस या एनवायर्नमेंट साइंस में दाखिला भी सीयूईटी के आधार पर मिलेगा।
  • – बिहार के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 5 वर्षीय एमटेक इंटिग्रेटेड कोर्स में और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद में केवल बीटेक कंप्यूटर साइंस में दाखिला मिल सकता है।

सीयूईटी स्कोर से बीटेक कोर्स में एडमिशन देने वाले अन्य प्राइवेट कॉलेज:-

  • यूपीईएस
  • शूलिनी यूनिवर्सिटी
  • इंटीग्रल यूनिवर्सिटी
  • एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा
  • लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
  • क्राइस्ट यूनिवर्सिटी
  • SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी

सीयूईटी यूजी परीक्षा में अच्छा स्कोर आपके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी, डाटा साइंस, मशीन लर्निंग, डिजाइन, डिजिटल मार्केटिंग जैसे ट्रेडिंग व प्रोफेशनल कोर्सेज के दरवाजे खोलता है।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति