2026-27 सत्र से स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए सीयूईटी परीक्षा जरूरी

शैक्षणिक सत्र 2026–27 में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को सीयूईटी परीक्षा देना अनिवार्य

सीयूईटी परीक्षा के लि‍ए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 14 जनवरी 2026

भोपाल 

शैक्षणिक सत्र 2026–27 में स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुसार, सीयूईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश मिलेगा। स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए सीयूईटी परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। वर्तमान में विद्यार्थियों के पास आवेदन करने के लिए केवल एक सप्‍ताह का समय शेष है। आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी। इस संबंध में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के पत्र के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार, स्नातक डिग्री उत्तीर्ण विद्यार्थी अपने मेजर या माइनर विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए पात्र होंगे। हालांकि, इसके लिए विद्यार्थियों को संबंधित विषय में सीयूईटी अथवा विश्वविद्यालय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात ही प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी।

सीयूईटी (CUET-PG) परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 14 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)

आवेदन में संशोधन की तारीख: 18 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)

विद्यार्थी https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ अथवा https://www.nta.ac.in/ वेबसाइट पर जाकर आवेदन एवं परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति