यूपी में बवाल: राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद हिंदूवादी नेताओं पर हमला, कई बाइक क्षतिग्रस्त

फिरोजाबाद
यूपी के फिरोजाबाद में पुलिस के सामने ही हिंदू वादी नेताओं पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पथराव कर दिया। हमलावरों ने बाइकों में भी तोड़फोड़ की। दरअसल कुछ दिन पहले राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर डौरी गांव के एक युवक ने अश्लील टिप्पणी की थी। इसको लेकर हिंदूवादी नेताओं में नाराजगी थी। इस संबंध में वह आरोपी से बातचीत करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। गांव के लोगों ने पुलिस और हिंदूवादी नेताओं को चारों तरफ से घेर लिया और फिर उन पर पथराव शुरू कर दिया। किसी ने लोगेां ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। अराजक तत्वों ने हिंदूवादी नेताओं की बाइक भी तोड़फोड़ दी। पथराव में कुछ लोग चुटैल भी हुए हैं।
 
बताया जाता है कि नारखी के गांव डौरी निवासी राशिद नामक युवक ने अयोध्या के राममंदिर को लेकर बीत दिनों आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इसकी जानकारी जब राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों को मिली तो राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष शुभम प्रताप सिंह के साथ में अन्य कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर 12 बजे वह गांव पहुंच गए। जानकारी मिलने पर थाना नारखी से एक दरोगा एवं कुछ सिपाही भी पुलिस की गाड़ी में पहुंच गए। आरोप है कि गांव में जब युवक द्वारा की गई अश्लील पोस्ट के संबंध में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी बातचीत कर रहे थे। इस दौरान ही समुदाय विशेष के लोगों ने चारों तरफ से घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया।

पथराव होते ही यहां पर भगदड़ मच गई। हिंदूवादी संगठन से जुड़े हुए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता खेतों की तरफ दौड़े तो मौके पर मौजूद पुलिस को भी अपना बचाव करना पड़ा। इस दौरान गांव में रह गई हिंदूवादी नेताओं की बाइक में भी कुछ अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की। पुलिस कर्मियों ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। पथराव की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। वहीं सीओ टूंडला अमरीश कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
तनावपूर्ण माहौल देखते हुए फोर्स तैनात

इधर घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए थाना रजावली का पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। गांव में गलियों के बाहर पुलिस का पहरा है तो लोग घरों में छिपे हुए हैं। वहीं बताया जाता है कि कई पुरुष घटना के बाद घर से दूर चले गए हैं, ताकि कहीं पुलिस कार्रवाई में उनका नाम न शामिल हो जाए।
मिश्रित आबादी वाला गांव है डौरी

थाना नारखी का गांव डौरी मिश्रित आबादी वाला गांव है। एक तरफ यहां पर समुदाय विशेष की आबादी है तो दूसरी तरफ हिंदू आबादी है। यह पूरी घटना समुदाय विशेष की आबादी वाले क्षेत्र में घटी।

थाने पर एकत्र हुए हिंदूवादी
गांव में पथराव के बाद किसी तरह से खुद को बचाकर निकले हिंदूवादी थाना नारखी पर पहुंचे। वहीं जैसे ही लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो धीरे धीरे यहां पर हिंदू नेताओं की भीड़ बढ़ने लगी। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति