शनि दोष से मुक्ति चाहते हैं? मकर संक्रांति पर इन दानों से होंगे शनि देव प्रसन्न

भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर हर वर्ष माघ माह में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. मकर सूर्य देव के पुत्र शनि देव की राशि है. मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है. इस दिन पवित्र नदी में स्नान-दान करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गंगा समेत अन्य पावन नदियों में स्नान और फिर दान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है.

चूंकि, मकर संक्रांति सूर्य देव से जुड़ा पर्व है, इसलिए इस दिन उनकी विशेष पूजा की जाती है. धार्मिक मत है कि सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही आरोग्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है. मकर संक्रांति के दिन अगर आप सूर्य देव को प्रसन्न और न्याय के देवता शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो इन तीन चीजों का अवश्य दान करें. इन चीजों का दान करने से सौ गुना फल प्राप्त होता है, तो आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं.

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए मकर संक्रांंति पर करें ये चीजें दान

काले तिल

मकर संक्रांति के दिन स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप के बाद काले तिल का दान अवश्य करें. मान्यता है कि इस दिन काले तिल का दान करने से कुंडली में शनि मजबूत होते हैं. साथ ही शनि देव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन मंदिर में भी काले तिल दान किए जा सकते हैं.

घी

मकर संक्रांति के दिन पूजा-पाठ के बाद घी का दान अवश्य करें. घी मिश्रित खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों को भोजन कराएं. उड़द की दाल मिश्रित खिचड़ी बनाएं. ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

काले कंबल

मकर संक्रांति के दिन पूजा, जप-तप के बाद गरीबों और जरूरतमंदों को काले कंबल का दान करें. माना जाता है कि ऐसा करने से शनि देव की कृपा से करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिलती है.

admin

Related Posts

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति