मकर संक्रांति पर सूर्य-बुध की युति, बुधादित्य राजयोग से इन राशियों के खुलेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी बड़े ग्रह किसी न किसी पर्व या त्योहार पर कोई न कोई शुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी. विशेष बात यह है कि इसी दिन सूर्य और बुध 100 साल बाद एक साथ मकर राशि में आकर बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे. यह योग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. मान्यतानुसार, इस राजयोग से अचानक धन लाभ, तरक्की और भाग्य का साथ प्राप्त हो सकता है. 

क्या है बुधादित्य राजयोग? 

जब सूर्य और बुध एक ही राशि में एक साथ विराजमान होते हैं, तब बुधादित्य राजयोग बनता है. ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, नेतृत्व और सम्मान का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार और निर्णय क्षमता का प्रतीक माना जाता है. इन दोनों ग्रहों की युति से व्यक्ति में आत्मविश्वास और सफलता पाने की क्षमता बढ़ती है. आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन बनने जा रहे बुधादित्य राजयोग से किन राशियों की किस्मत चमकेगी. 

मेष राशि

बुधादित्य राजयोग मेष राशि वालों भाग्य भाव में बन रहा है, जो किस्मत को मजबूत करता है. इस समय सभी अधूरे काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी-व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं. किसी विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो लाभकारी साबित होगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार में भी खुशियों का आगमन होगा. धार्मिक या शुभ कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा. यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने का होगा. नई दिशा में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल रहेगा. 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग सुख-सुविधा से जुड़े भाव में बन रहा है. इस कारण घर, वाहन या संपत्ति से जुड़ा कोई अच्छा  खबर मिल सकती है. पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी. अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आप कोई नया काम या निवेश शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा. फैसले लेने में आसानी होगी. परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. उनके सहयोग से लाभ मिलने की संभावना है. 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभ देने वाला साबित हो सकता है. यह योग आपकी कुंडली के लाभ भाव में बन रहा है, जिससे आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. इस दौरान आपकी कमाई बढ़ सकती है. पुराने निवेश से भी फायदा मिलने के योग हैं. दोस्तों और रिश्तेदारों के सहयोग से काम आगे बढ़ेगा. नई पहचान और संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकते हैं. शेयर बाजार या किसी जोखिम वाले निवेश में हैं, तो सोच-समझकर किया गया फैसला फायदा दिलाएगा. मानसिक रूप से संतुलित रहना आपके लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट रहेगा. 

admin

Related Posts

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति