RBSE ने 9वीं और 11वीं का टाइम टेबल किया जारी

अजमेर

राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत वार्षिक परीक्षा 2025-26 की डेटशीट जारी कर दी गई है। कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं दो पारियों में होंगी। प्रथम पारी सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक और द्वितीय पारी दोपहर 1 से शाम 4.15 बजे तक होगी। टाइम-टेबल के अनुसार 7 मार्च को कक्षा 9 की अंग्रेजी और कक्षा 11 की आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत विषय की परीक्षा होगी। 9 मार्च को कक्षा 9 की हिंदी और कक्षा 11 की अंग्रेजी अनिवार्य की परीक्षा होगी। इसके बाद 10 मार्च को गणित, 11 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 12 मार्च को तृतीय भाषा और 13 मार्च को संस्कृत विषयों की परीक्षा होगी। 14 मार्च को कक्षा 9 की स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा और कक्षा 11 के वैकल्पिक विषयों की परीक्षा ली जाएगी।

9वीं परीक्षा

7 मार्च: अंग्रेजी

9 मार्च: हिंदी

10 मार्च: गणित

11 मार्च: सामाजिक विज्ञान

12 मार्च: पंजाबी, संस्कृत, उर्दू, सिंधी

13 मार्च: विज्ञान

14 मार्च: स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा

16 मार्च: सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा

17 मार्च: राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परम्परा

कक्षा 11

7 मार्च: आजादी के बाद स्वर्णिम भारत (द्वितीय पारी)

9 मार्च: अंग्रेजी अनिवार्य (द्वितीय पारी)

10 मार्च: हिंदी अनिवार्य (द्वितीय पारी)

11 मार्च: कृषि जीव विज्ञान, जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान, टंकण-अंग्रेजी (द्वितीय पारी)

12 मार्च: अर्थशास्त्र (द्वितीय पारी)

13 मार्च: लोक प्रशासन (द्वितीय पारी)

14 मार्च:

प्रथम पारी: हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, भौतिक विज्ञान, लेखाशास्त्र, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य

द्वितीय पारी: चित्रकला व टंकण हिंदी

16 मार्च:

प्रथम पारी: कृषि रसायन, रसायन विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन, इतिहास

द्वितीय पारी: कम्प्यूटर विज्ञान

17 मार्च:

प्रथम पारी: गृह विज्ञान

द्वितीय पारी: भूगोल

18 मार्च:

प्रथम पारी: ऐच्छिक गणित

द्वितीय पारी: संस्कृत साहित्य, कृषि विज्ञान

19 मार्च: अंग्रेजी साहित्य व समाजशास्त्र (प्रथम पारी)

 

admin

Related Posts

अग्निवीर वायु भर्ती: भारतीय वायुसेना में अवसर, 12वीं में 50% अंक अनिवार्य

भारतीय वायुसेना ने ‘अग्निवीर वायु’ की बंपर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां अग्निपथ योजना के तहत बैच 01/2027 के लिए की जाएंगी। योग्य एवं अविवाहित पुरुष एवं…

870 से अधिक पदों पर भर्ती के अवसर, युवा संगम 2026 में सीधे आवेदन कर सकेंगे युवा

अलीराजपुर मध्यप्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से युवा संगम 2026 के अंतर्गत दो बड़े जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में निजी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

आज का राशिफल 20 जनवरी: ग्रहों की स्थिति से जानें दिन कैसा रहेगा

आज का राशिफल 20 जनवरी: ग्रहों की स्थिति से जानें दिन कैसा रहेगा

कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी—22 या 23 जनवरी? तिथि, पूजा समय और विधि की पूरी जानकारी

कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी—22 या 23 जनवरी? तिथि, पूजा समय और विधि की पूरी जानकारी

क्या आप सही तरीके से पढ़ते हैं हनुमान चालीसा? जानिए 10 जरूरी नियम और आम भूलें

क्या आप सही तरीके से पढ़ते हैं हनुमान चालीसा? जानिए 10 जरूरी नियम और आम भूलें

गरुड़ पुराण के अनुसार अंतिम संस्कार में 5 प्रकार के लोग नहीं कर सकते भागीदारी

गरुड़ पुराण के अनुसार अंतिम संस्कार में 5 प्रकार के लोग नहीं कर सकते भागीदारी

वसंत पंचमी 2026: करियर को मिले रॉकेट जैसी रफ्तार, अपनाएं ये 5 खास उपाय

वसंत पंचमी 2026: करियर को मिले रॉकेट जैसी रफ्तार, अपनाएं ये 5 खास उपाय

आज का दिन कैसा रहेगा? 19 जनवरी का संपूर्ण राशिफल

आज का दिन कैसा रहेगा? 19 जनवरी का संपूर्ण राशिफल