‘अच्छी हवा के लिए वोट जरूरी’—BMC इलेक्शन को लेकर हेमा मालिनी की अपील

मुंबई
बृहनमुंबई म्युनिसिपल कार्पोरेशन (बीएमसी) चुनाव में वोट डालने पहुंचे नेता-अभिनेताओ के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस बीच हेमा मालिनी का वीडियो भी सामने आया। हेमा ने लोगों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया और बताया कि वह सुबह-सुबह ही अपना फर्ज निभाने आ गई हैं और लोगों को भी ऐसा करना चाहिए। हेमा ने यह भी बताया कि वोट देने की जिम्मेदारी पूरी करेंगे तो क्या-क्या फायदे होंगे। हेमा ने यह भी बताया कि मुंबई में क्या विकास देखना चाहेंगी।
 
हेमा को चाहिए ऐसा मुंबई
बीएमसी इलेक्शन के लिए हेमा मालिनी ने गुरुवार सुबह अपना वोट डाला। इसके बाद वह मीडिया से मुखातिब हुईं। हेमा बोलीं, मैं सबसे यही विनती करती हूं कि आप सब लोगों को वोट देने के लिए आना चाहिए। जैसे अभी मैं सुबह-सुबह वोट देने आ गई हूं। मेरे पास आगे बहुत काम हैं, जिन्हें करूंगी। पर मुंबई के हर नागरिक के लिए यह बहुत अहम है। अगर आपको सुरक्षा चाहिए, प्रगति चाहिए, मुंबई में अच्छी हवा चाहिए, गड्ढा मुक्त रोड चाहिए तो हम सबको जिम्मेदारी लेना पड़ेगा। वैसे तो मुंबई दुनिया का सबसे अच्छा शहर है, वोट देने का अधिकार है अगर उसे जताएंगे तो यह और भी बढ़िया हो सकता है। मैं मुंबई के सारे नागरिकों से दरख्वास्त करती हूं कि आगे आकर वोट करें।
 
कौन-कौन पहुंचा वोट डालने
हेमा मालिनी के अलावा अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, सलीम खान, पेरेंट्स के साथ जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी, गुलजार, तमन्ना भाटिया, पत्नी रीना और बेटी आइरा के साथ आमिर खान वोट्स डालने पहुंचे।

अक्षय से मांगी लड़की ने मदद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय सबसे पहले वोट डालने पहुंची थीं। अक्षय को देखकर एक लड़की मदद मांगने पहुंची। उसने अक्षय से कहा कि उसके पापा कर्ज में हैं। अक्षय ने उससे बोला कि नंबर दे दे। लड़की अक्षय के पैरों पर गिरी तो अक्षय ने रोक दिया और खुद झुक गए।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति