सोनी सब के शो हुई ग़म यादें – एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ में सृष्टि सिंह निभाएँगी डॉ. वाणी का किरदार

मुंबई,

अभिनेत्री सृष्टि सिंह सोनी सब के आगामी शो हुई ग़म यादें – एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ में डॉ. वाणी का किरदार निभाती नजर आयेंगी। सोनी सब नया शो हुई ग़म यादें – एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ प्रस्तुत करने जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित इतालवी सीरीज़(डीओसी) का भारतीय रूपांतरण है। यह शो कई देशों में सफलतापूर्वक रूपांतरित किया जा चुका है।

शो की कहानी डॉ. देव (इक़बाल खान) पर केंद्रित है-एक प्रतिभाशाली डॉक्टर जो एक दुर्घटना के बाद अपनी आठ वर्षों की स्मृति खो देता है और अपने व्यक्तिगत तथा पेशेवर जीवन को नए सिरे से सँवारने की कोशिश करता है।इस प्रभावशाली कथा में शामिल हो रही हैं लोकप्रिय अभिनेत्री सृष्टि सिंह, जो डॉ. वाणी का किरदार निभा रही हैं।
सृष्टि सिंह ने कहा,“हुई ग़म यादें में मुझे सबसे अधिक छू गया उसके रिश्तों की भावनात्मक सच्चाई। डॉ. देव की स्मृति खोने के बाद भी, वाणी अतीत को वापस पाने की कोशिश नहीं करती, बल्कि उनके रिश्ते को बिना किसी अपेक्षा के स्वाभाविक रूप से बढ़ने देती है।

वाणी मानती है कि प्रेम को न तो जबरन लाया जा सकता है और न ही समझाया जा सकता है-या तो वह अपना रास्ता खोज लेता है या नहीं। मुझे उनकी ओर आकर्षित किया वह तरीका, जिसमें वह महत्वाकांक्षा और सहानुभूति, सिद्धांत और नाज़ुकता के बीच संतुलन साधती है। उस जटिलता को निभाना मेरे लिए चुनौती और सौभाग्य दोनों होगा। मैं इक़बाल खान के साथ काम करने के लिए भी उत्साहित हूँ, जिनके अनुशासन और कला की मैं हमेशा प्रशंसा करती रही हूँ।”
ग़म यादें – एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ, जल्द ही केवल सोनी सब पर प्रसारित होगा।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति