जनसेवक ग्रेड-III भर्ती: बिहार में 180 पदों के लिए दोबारा आवेदन का मौका

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने जनसेवक ग्रेड-III के 180 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के जरिए की जाएंगी। आरक्षण का लाभ बिहार राज्य के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन के पात्र होंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि बढ़कर 29 जनवरी 2026 हो गई है। पहले यह तिथि 13 जनवरी 2026 थी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है। जो अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

योग्यता

●मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से गणित विषय के साथ 12वीं पास या समकक्ष योग्यता हो।

●कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान हो।

वेतनमान : 25,500 से 81,100 रुपये।

आयु सीमा

●न्यूनतम 18 और अधिकतम 37 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अगस्त 2025 को आधार मानकर होगी।

●अधिकतम आयु सीमा में बिहार के बीसी/ ईबीसी वर्ग, महिलाओं को तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

●प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और कौशल परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

●सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये देय है। शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/ यूपीआई/इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

वेबसाइट: bssc.bihar.gov.in

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति