खाटू मेला 2026 अपडेट: श्रद्धालुओं के लिए बदली व्यवस्था, दर्शन से लेकर पार्किंग तक लागू हुए नए नियम

सीकर

अगले महीने विश्वविख्यात खाटूश्यामजी का फाल्गुनी मेला आयोजित होगा। मेले में करीब 50 लाख से ज्यादा भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने अब से ही तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस विभाग इस बार मेले में 5 बड़े बदलाव करने जा रहा है। सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने मेले की तैयारियों को लेकर जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली है। इस बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 5 बड़े बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।

जानिए कौन से हैं वह 5 बड़े बदलाव
गत वर्षों में मेले के दौरान केवल 2 एग्जिट एरिया होते थे। इनमें 4 लाइनों का एग्जिट कबूतर चौक की तरफ और 10 लाइनों का एग्जिट कला भवन की तरफ रहता था। लेकिन इस बार कला भवन की तरफ जाने वाली 10 लाइनों में से चार लाइनों को गुवाड़ चौक से निकाला जाएगा। पिछले मेलों के दौरान देखा गया कि एक साथ 10 लाइनों का एग्जिट होने की वजह से कई बार भगदड़ जैसे हालात बने थे।

पिछले मेलों में देखा गया कि 40 फीट से श्रद्धालुओं की लाइन 75 फीट ग्राउंड होते हुए मंदिर की तरफ आती थी। ऐसे में 75 फीट ग्राउंड पर यदि किसी को लाइन के दूसरी तरफ जाना रहता था तो उसके लिए कोई ऑप्शन नहीं था। लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की लाइन के ऊपर से एक फ़ुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। जिससे कि श्रद्धालु आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जा सके।

पिछले मेलों में देखा गया कि मेले के दौरान खाटू कस्बे और दर्शन मार्ग में तो करीब 500 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाते थे। लेकिन पुलिस प्रशासन के पास खाटू की तरफ आने वाले क्राउड की रियल टाइम सटीक इनफॉरमेशन नहीं रहती थी। अब निर्णय किया गया है कि खाटू की तरफ आने वाले मंडा और रींगस के रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे कि पुलिस रियल टाइम क्राउड मैनेजमेंट के हिसाब से अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर सके। श्रद्धालुओं की लाइन में जो बैरिकेडिंग की जाती है इस बार उसकी हाइट को भी बढ़ाया जाएगा। जिससे कि कोई भी एक लाइन से दूसरी लाइन में जाने के लिए इन्हें पार ना करें।

हर बार मेले में देखा जाता है कि एकादशी के दौरान भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि पार्किंग की बड़ी समस्या रहती है। ऐसे में इस बार नए पार्किंग स्पॉट तैयार करवाए जाएंगे। जिससे कि ट्रैफिक की किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो।

और आसानी से समझे…

    एग्जिट व्यवस्था में बदलाव: कला भवन की ओर जाने वाली 10 में से 4 एग्जिट लाइनें अब गुवाड़ चौक से निकाली जाएंगी, जिससे भगदड़ की आशंका कम होगी।

    फुट ओवरब्रिज का निर्माण: 75 फीट ग्राउंड पर श्रद्धालुओं की लाइन के ऊपर से फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा, ताकि लोग सुरक्षित रूप से एक तरफ से दूसरी तरफ जा सकें।

    रियल टाइम क्राउड मॉनिटरिंग: मंडा और रींगस मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे खाटू आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ पर नजर रखी जा सके।

    बैरिकेडिंग की ऊंचाई बढ़ेगी: श्रद्धालुओं को लाइन तोड़कर दूसरी लाइन में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की हाइट बढ़ाई जाएगी।

    नए पार्किंग स्पॉट तैयार: एकादशी के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए नए पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे, ताकि ट्रैफिक जाम से राहत मिले।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति