युवाओं के लिए बड़ा अवसर: रीको में 98 पदों पर भर्ती का खुलासा

 जयपुर 
 राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (रीको) ने युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर प्रदान करते हुए विभिन्न संवर्गों के 98 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। रीको की इस नई भर्ती के अंतर्गत कम्पनी सचिव, सहायक नगर नियोजक, प्रोग्रामर, सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय, कनिष्ठ विधि अधिकारी, निजी सहायक ग्रेड-द्वितीय, प्रारूपकार एवं कनिष्ठ सहायक जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

कम्पनी सचिव, सहायक नगर नियोजक एवं प्रोग्रामर प्रत्येक के 1 पद पर भर्ती की जा रही है। सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय के 21 पद, कनिष्ठ विधि अधिकारी के 4, निजी सहायक ग्रेड-द्वितीय के 8 पद, प्रारूपकार के 8 एवं कनिष्ठ सहायक के 54 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक किए जा सकेंगे। गौरतलब है कि इससे पूर्व रीको द्वारा सिविल कैडर में 39 सहायक स्थल अभियंता पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

रीको राजस्थान सरकार का प्रमुख उपक्रम है, जो राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना, उनके संचालन एवं रखरखाव तथा उद्योगों को ऋण उपलब्ध कराने का कार्य करता है। वर्तमान में रीको के 33 इकाई कार्यालयों के माध्यम से 445 औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा चुके हैं। राज्य के प्रतिष्ठित उपक्रम रीको में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, नियम एवं शर्तें, परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश एवं अन्य सभी आवश्यक जानकारियां रीको की वेबसाइट www.riico.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति