MPPSC 2026 सिलेबस में बदलाव, पद घटे, एडमिट कार्ड के लिए तारीख तय

इंदौर 

मप्र लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 की अहम जानकारी जारी की है। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा का नया सिलेबस घोषित कर दिया है, जिसमें दूसरे प्रश्न पत्र -सामान्य अभिरुचि परीक्षण में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए है। यह परीक्षा 26 अप्रैल को प्रदेशभर में आयोजित की जाएगी।

आयोग द्वारा जारी सिलेबस के अनुसार, सामान्य अभिरुचि परीक्षण प्रश्न पत्र को अब सात भागों में विभाजित किया गया है। इसमें बोधगम्यता, संप्रेषण कौशल, तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता, निर्णय लेने व समस्या समाधान की योग्यता, सामान्य मानसिक क्षमता, आधारभूत संख्यात्मकता और हिंदी भाषा में बोधगम्यता कौशल जैसे नए और व्यावहारिक विषय शामिल किए गए है। अब अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी इन नए टॉपिक्स को ध्यान में रखकर करनी होगी, क्योंकि इसी के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे।

300-300 अंकों के होंगे दोनों पेपर

प्रारंभिक परीक्षा में प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन, जबकि दूसरा प्रश्न पत्र सामान्य अभिरुचि परीक्षण का होगा। दोनों ही पेपर 300-300 अंको के होंगे। सामान्य अध्ययन में भारत एवं मध्य प्रदेश का इतिहास, संस्कृति और साहित्य, भारत व प्रदेश का भूगोल, संविधान, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और पर्यावरण जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

156 राज्य सेवा और 36 वन सेवा पद

आयोग ने 31 दिसंबर को राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत 21 विभागों के 156 पदों पर राज्य सेवा परीक्षा होगी. जबकि वन सेवा के अंतर्गत 36 पद (सहायक वन संरक्षक और वन क्षेत्रपाल) भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगी। 16 अप्रेल से प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इस बार कम पद घोषित किए जाने से अभ्यर्थियों में असंतोष है। कई दिनों से पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही है। इसी को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी, लेकिन जिला प्रशासन ने इजाजत नहीं दी।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति