ओडिशा में 17 सितंबर से शुरू हो रही सुभद्रा योजना के लिए टोल-फ्री नंबर जारी किया

भुवनेश्वर
 ओडिशा सरकार ने 21 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं के कल्याण से जुड़ी सुभद्रा योजना के तहत लाभार्थियों की मदद के लिए एक टोल-फ्री नंबर जारी किया।

राज्य सरकार ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) और सामुदायिक संसाधन व्यक्ति भी सुभद्रा योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं, जिसके तहत लाभार्थी महिला को पांच साल तक प्रति वर्ष 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है।

दिशा-निर्देशों के अनुसार, आवेदक का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए)/राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (एसएफएसएस) के दायरे में होना अनिवार्य है। जिन महिलाओं की परिवार की आय ढाई लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं है, वे भी एनएफएसए या एसएफएसएस कार्ड के बिना सुभद्रा योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने ओडिशा में 17 सितंबर से शुरू हो रही इस योजना के लिए टोल-फ्री नंबर जारी किया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि लोग सुबह छह बजे से रात 10 बजे के बीच इस टोल-फ्री नंबर पर फोन कर सुभद्रा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इससे पहले घोषणा की थी कि गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) आने वाली 21 से 60 वर्ष की एक करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं को 2024-25 से 2028-29 तक प्रति वर्ष 10,000 रुपये दिए जाएंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए 55,825 करोड़ रुपये व्यय निर्धारित किया है।

इस योजना के तहत लाभार्थियों को साल में दो किस्त में रक्षा बंधन और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) के अवसर पर 10,000 रुपये बैंक खातों में दिए जाएंगे।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति