यूक्रेन की सेना कु‌र्स्क में दो किलोमीटर और आगे बढ़ी, 1,300 वर्ग किलोमीटर रूसी इलाका यूक्रेन के कब्जे

कीव
 रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की सेना लगातार आगे बढ़ रही है। यू्क्रेन ने दावा किया है कि उसकी सेना अब दो किलोमीटर आगे बढ़ने के साथ रूस की सीमा में 35 किलोमीटर अंदर तक पहुंच चुकी है। उल्लेखनीय है कि छह अगस्त को यूक्रेन ने रूसी सीमा में दाखिल होने का दावा किया था।

वहीं रूस की तरफ से दूसरे मोर्चे पर जारी हमले में यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खार्कीव पर गाइडेड बम से एक बिल्डिंग पर किए हमले में 7 लोग मारे गए हैं और 77 से अधिक घायल हुए हैं। रूसी हमले से 12 मंजिली इमारत में आग लग गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के अनुसार मारे जाने वालों में एक 14 साल की बच्ची भी शामिल है।

यूक्रेनी सेनाओं के प्रमुख कर्नल जनरल ओलेक्जेंडर सिरस्की ने बताया है कि रूसी भूमि पर कब्जे का विस्तार करते हुए उनकी सेना कु‌र्स्क में दो किलोमीटर और आगे पहुंच गई है। इस प्रकार से करीब 1,300 वर्ग किलोमीटर रूसी इलाका यूक्रेन के कब्जे में आ गया है। ताजा कार्रवाई में करीब 100 रूसी भवन यूक्रेनी सेना के कब्जे में आए हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ज्यादा रूसी क्षेत्र पर कब्जे और यूक्रेनी जनता की रक्षा के लिए सहयोगी देशों से लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों और एयर डिफेंस सिस्टम की मांग की है। जबकि सहयोगी यूरोपीय संघ के देशों ने यूक्रेनी सैनिकों को नए हथियार चलाने और युद्ध कौशल का प्रशिक्षण जल्द शुरू करने की घोषणा की है। कहा है कि यह प्रशिक्षण यूक्रेन में नहीं बल्कि उसके नजदीक मित्र देश में होगा।

यूक्रेन ने मंगोलिया से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तार करने की अपील की है। पुतिन तीन सितंबर को मंगोलिया की यात्रा पर जाने वाले हैं। यूक्रेन ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने युद्ध अपराध और सैकड़ों यूक्रेनी बच्चों को गैरकानूनी तरीके से रूस ले जाने के लिए पुतिन के खिलाफ वारंट जारी किया है, इसलिए मंगोलिया को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। जवाब में रूस ने कहा है कि उसे पुतिन के दौरे को लेकर कोई चिंता नहीं है।

इस बीच, अमेरिकी रक्षा लॉयड जे ऑस्टिन III ने यूक्रेन का समर्थन करने के लिए देश के समर्पण की पुष्टि की और कहा कि कीव की लचीलापन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आक्रामकता और अत्याचारों पर काबू पाने में मदद करेगी। ऑस्टिन की यह टिप्पणी तब आई जब उन्होंने आज पेंटागन में यूक्रेन के रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव से मुलाकात की। पेंटागन की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऑस्टिन ने इस सप्ताह की शुरुआत में यूक्रेन के महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे पर रूस के हमले की भी निंदा की और कहा कि अमेरिका यूक्रेन को अपनी रक्षा में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण क्षमताएं प्रदान करने में सहयोगियों और भागीदारों का नेतृत्व करना जारी रखेगा।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति