म.प्र. राज्य एथेलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 03 पदक

भोपाल
30 अगस्त से 02 सितम्बर 2024 तक 63वीं राष्ट्रीय ओपन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन बेंगरूलु (कर्नाटक) में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण और 2 रजत सहित कुल 3 पदक अर्जित किए। प्रतियोगिता में अब तक अकादमी के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण और 3 रजत सहित 4 पदक प्राप्त किये हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन म.प्र. राज्य खेल अकादमी के एथेलेटिक्स खिलाड़ी रीतेश ओहरे ने 1500 मी. पुरूष स्पर्धा में एथेलेटिक्स खेल का शानदार प्रदर्शन कर 3:47.41 सेकेण्ड का समय लेकर स्वर्ण अपने नाम किया। वही खेल अकादमी की ही खिलाड़ी कु. दीक्षा ने भी अच्छा खेल प्रदर्शन कर 4:25.91 सेकेण्ड का समय लेकर रजत पदक प्राप्त किया।  इसके अलावा अकादमी के ही खिलाड़ी अंशु पटेल ने पोल वॉल्ट इवेन्ट में 5.00 मी की छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया।  इसी प्रतियोगिता के शाटपुट इवेन्ट में खेल अकादमी के खिलाड़ी समरदीप गिल ने 18.32 मी. लम्बा गोला फेंक फायनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। खेल अकादमी पदक विजेता खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई दी है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति