मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम फिर एक्टिव, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम और बैतूल में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल

मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम फिर एक्टिव हो गया है। रविवार को सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम और बैतूल में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के 21 जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। भोपाल और इंदौर में सुबह से धूप खिली है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि अगले 2 दिन प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम बारिश कराएगा। जबलपुर समेत दूसरे जिलों में भी आज गरज-चमक की स्थिति और हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार देर रात भी जबलपुर में पानी गिरा।

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 दिन प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से जोरदार बारिश होगी. बीते शनिवार को उज्जैन, नौगांव, धार, गुना, नर्मदापुरम, इंदौर, खरगोन, सीधी में बारिश हुई. उज्जैन में सबसे ज्यादा पौन इंच पानी गिर गया. नौगांव में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार 2 सितंबर तक तेज बारिश का दौर बना रहेगा. 3 सितंबर को सिस्टम आगे बढ़ेगा. इससे बारिश की एक्टिविटी कम हो सकती है.

आपको बता दें कि अब तक मध्यप्रदेश में कुल 34.2 इंच बारिश हो चुकी है जो मानसून सीजन के कोटे के 91% से अधिक है. 3.1 इंच पानी और गिरते ही प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा भी पार हो जाएगा. सबसे अधिक बारिश जिन जिलों में हुई है, उनमें शामिल हैं, मंडला, सिवनी, सीधी, डिंडौरी, श्योपुर, भोपाल, छिंदवाड़ा, रायसेन, नर्मदापुरम और सागर.

आज इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी

श्योपुर, गुना, अशोक नगर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी में तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति